spot_img
Saturday, July 11, 2026
HomeBig Breakingहिंसक झड़प के कारण नेपाल में कर्फ्यू के बाद सीमा पर अलर्ट,...

हिंसक झड़प के कारण नेपाल में कर्फ्यू के बाद सीमा पर अलर्ट, एसएसबी ने बढ़ायी चौकसी

-

 रक्सौल।अनिल कुमार।

नेपाल के बीरगंज में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हालात को नियंत्रण में रखने के लिए प्रशासन ने कर्फ्यू लगा दिया है। इसके मद्देनज़र भारत–नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है। भारत की सीमा सुरक्षा बल एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने सीमा क्षेत्र में गश्त और निगरानी को और सख्त कर दिया है।

भारत–नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल पर आने-जाने वाले लोगों की गहन जांच की जा रही है। वाहनों की तलाशी के साथ-साथ पहचान पत्रों की भी सख्ती से जांच हो रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। एसएसबी के जवान चौबीसों घंटे तैनात रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

इधर, नेपाल के परसा जिले के प्रमुख जिला अधिकारी भोला दाहाल ने एक पत्र जारी कर जिले में किसी भी प्रकार की सभा, जुलूस और सार्वजनिक आयोजन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। प्रशासन का कहना है कि यह कदम शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है।

सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन का सहयोग करें। दोनों देशों के सुरक्षा बल आपसी समन्वय के साथ हालात पर नजर रखे हुए हैं, ताकि सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनी रहे।

फोटो,वीडियो -नेपाल में कर्फ्यू के बाद सीमा पर अलर्ट, एसएसबी ने बढ़ाई चौकसी

Motihari Raxaul Alert on border as SSB intensifies vigil following curfew in Nepal due to violent clashes

Motihari Raxaul Alert on border SSB intensifies vigil after curfew in Nepal

Related articles

Video thumbnail
9 July 2026
00:19
Video thumbnail
6 July 2026
04:02
Video thumbnail
पटना सिटी : BPSC में सफल निभा कुमारी बनीं SDM , विधायक ने किया सम्मानित, 6 July 2026
01:45
Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts