HomeUncategorizedपूर्णिया : प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पर मत्स्य विभाग की सख्त कार्रवाई

पूर्णिया : प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली पर मत्स्य विभाग की सख्त कार्रवाई

SHABD,पूर्णिया, December 17,

पूर्णिया में मत्स्य विभाग ने प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जप्त कर मिट्टी में गाड़ी, कई व्यापारी फरार, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई जारी।

17 दिसंबर, पूर्णिया (पूर्णिया , बिहार) :

 बिहार में नीतीश कुमार की सरकार के गठन के बाद सभी विभाग सक्रिय हो गये हैं। इसी क्रम में पूर्णिया शहर में अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ मत्स्य विभाग ने प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली बेचने वालों पर कड़ा नियंत्रण शुरू कर दिया है।

विभाग द्वारा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जप्त कर उसे मिट्टी में गाड़ी जा रही है। मत्स्य विभाग की टीम विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। पूर्णिया मत्स्य पदाधिकारी ने बताया कि थाई मांगुर मछली का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है और इससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

इस कार्रवाई के कारण कई मछली व्यापारी अपने ठिकाने बंद कर फरार हो गए हैं। विभाग की सक्रियता यह स्पष्ट करती है कि सरकार आम जनता की सेहत और थाली की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

पूर्णिया में चल रही यह मुहिम बिहार की सबसे सख्त स्वास्थ्य अभियान के रूप में सामने आई है, जिसमें जहरीले और प्रतिबंधित कारोबारियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।

इस स्टोरी फोल्डर में : 

बाइट – मृत्युंजय कुमार सिंह / मत्स्य पदाधिकारी पूर्णिया 

बाइट – डॉ० राकेश कुमार सिंह 

Caption :

पूर्णिया में मत्स्य विभाग ने प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली जप्त कर मिट्टी में गाड़ी, कई व्यापारी फरार, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए सख्त कार्रवाई जारी।

Purnia | An integrated operation by the Fisheries Department against illegal Thai Mangur

Purnia An integrated operation by the Fisheries Department against illegal Thai Mangu

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular