spot_img
Sunday, April 26, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी, एक गिरफ़्तार

मोतिहारी : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की छापेमारी, एक गिरफ़्तार

-

Motihari |निखिल विजय कुमार सिंह|

राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) की छापेमारी, एक नेपाली नागरिक हिरासत में-

मोतिहारी: राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (NIA) की टीम ने रविवार सुबह पूर्वी चंपारण जिले के चकिया, आदापुर थाना क्षेत्र के ऊंचीडीह और अरड़ा गाँव में बड़े पैमाने पर छापेमारी की। यह कार्रवाई मुख्य रूप से साइबर फ्रॉड और जाली नोट से जुड़े मामलों के संबंध में की गई है।

चकिया: धीरज तिवारी हिरासत में-

चकिया थाना क्षेत्र के कोयला बेलवा गाँव में NIA की 10 सदस्यीय टीम ने डीएसपी संतोष कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की। स्वर्गीय श्री नारायण पाठक के दामाद धीरज तिवारी को हिरासत में लिया गया है और उनसे सघन पूछताछ जारी है। जानकारी के अनुसार, धीरज तिवारी मूल रूप से नेपाल के नागरिक हैं, जिन्होंने चकिया के पते पर आधार कार्ड और आवासीय प्रमाण-पत्र बनवा रखे हैं।

पुलिस धीरज तिवारी के चचेरे भाई मिथिलेश तिवारी (नेपाल निवासी) की भी तलाश कर रही है। छापेमारी दल में चकिया सर्किल इंस्पेक्टर, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडे, और अन्य थानों के प्रभारी शामिल थे।

आदापुर: जाली नोट मामले का अभियुक्त जितेंद्र साहनी फरार-

आदापुर थाना क्षेत्र के ऊंचीडीह गाँव निवासी जितेंद्र साहनी के घर और उसके ससुराल अरड़ा गाँव में भी NIA ने छापेमारी की। जितेंद्र साहनी पर पहले से ही जाली नोट के मामले दर्ज हैं। छापेमारी टीम के पहुंचने से पहले ही जितेंद्र साहनी अपनी ससुराल से भागने में सफल रहा। ऊंचीडीह गाँव में तलाशी के दौरान टीम को कुछ नहीं मिला। छापेमारी टीम का नेतृत्व NIA के अधिकारियों के साथ सदर-1 के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार और आदापुर थाना पुलिस ने किया।

पूर्वी चम्पारण जिले से अन्य खबरें-

चिरैया पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर बाइक के साथ दो चोरों को किया गिरफ्तार-

चिरैया पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ दो कथित चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है।

सुगौली: महिला ने की आत्महत्या, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा-

सुगौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बंजरिया थाना के पुलिस अधिकारी अनिल चौधरी का इलाज के दौरान निधन-

बंजरिया थाना में प्रतिस्थापित पुलिस अधिकारी अनिल चौधरी का इलाज के दौरान पटना में दुखद निधन हो गया है। उनका असामयिक निधन पुलिस विभाग के लिए एक क्षति है।

Motihari |National Investigation Agency (NIA) raid, one arrested.

Related articles

Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर ASP Hemant Singh की रेड, 45 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार
00:13
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर, पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख नकद साथ एक गिरफ्तार,ASP Hemant Singh-
02:31
Video thumbnail
21 April 2026
00:18
Video thumbnail
Raxaul | SHO हेमंत सिंह ( IPS) 21 April 2026
02:01
Video thumbnail
Motihari Sadar SDM निशांत सिहारा जॉंच करने पहुंचे कोटवा प्रथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, 21 April 2026
00:28
Video thumbnail
सुल्तानपुर : पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 22-23 अप्रैल को वायुसेना-अभ्यास, ट्रैफिक रूट डायवर्ट,PBSHABD,
01:30

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts