spot_img
Monday, June 29, 2026
Homeबिहारमोतिहारीनेपाल बोर्डर से सटे महदेवा गांव में पोखर किनारे छह सुतली बम...

नेपाल बोर्डर से सटे महदेवा गांव में पोखर किनारे छह सुतली बम मिले, इलाके में दहशत

-

Motihari | रक्सौल | अनिल कुमार|

महदेवा में झोले से बरामद छह सुतली बम, सीमा क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पोखर किनारे संदिग्ध झोला मिलने से हड़कंप
रक्सौल थाना क्षेत्र के नोनियाडीह पंचायत अंतर्गत महदेवा गांव में मंगलवार की सुबह पोखर के किनारे पड़े एक झोले से छह सुतली बम मिलने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गयी।

नेपाल सीमा से महज करीब 200 मीटर की दूरी पर विस्फोटक जैसे पदार्थ मिलने से सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट मोड में आ गयी।

ग्रामीण की सतर्कता से खुला मामला

सुबह शौच के लिए पोखर की ओर गए एक युवक की नजर किनारे पर पड़े संदिग्ध झोले पर पड़ी तो उसे आशंका हुई। झोला खोलने पर अंदर सुतली बम जैसे दिखने वाले छह अवैध देसी बम दिखाई दिए, जिसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचना दी।

थानाध्यक्ष, एसएसबी टीम और डॉग स्क्वायड ने की जांच

सूचना मिलते ही रक्सौल थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम के साथ महदेवा स्थित एसएसबी कैंप की टीम भी मौके पर पहुंची और क्षेत्र को घेराबंदी कर जांच शुरू की। बम की प्रकृति की पुष्टि के लिए एसएसबी के डॉग स्क्वायड को बुलाया गया, जिसने झोले में सुतली आधारित विस्फोटक सामग्री होने की पुष्टि की।

पहले भी हो चुकी है बम बरामदगी, हाल की चोरी से जुड़ाव की पड़ताल

स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी क्षेत्र में वर्ष 2023 में भी बम बरामद होने की घटना सामने आ चुकी है, जिससे इस बार की बरामदगी को भी संदिग्ध नजरिए से देखा जा रहा है। चार दिन पहले महदेवा गांव के ही संजय सिंह के घर हुई चोरी की वारदात के बाद अब बम मिलने से पुलिस दोनों घटनाओं के संभावित कनेक्शन की भी जांच कर रही है।

अधिकारी व जवान तैनात, बम निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू

मौके पर एसआई रवि कुमार, नकरदेई ओपी प्रभारी भरत कुमार, एसएसबी महदेवा के इंस्पेक्टर उत्तम कुमार सहित कई जवान देर तक कैंप कर स्थिति पर नजर रखते रहे। बरामद सुतली बमों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है, वहीं पुलिस मामले की हर एंगल से गहन जांच कर रही है।

फोटो विवरण
महदेवा गांव के पोखर किनारे झोले से बरामद छह सुतली बमों के पास जांच करती पुलिस और एसएसबी टीम का दृश्य।

Motihari | Raxaul | Six stick bombs found near the pond in Mahadeva village adjacent to the Nepal border, panic in the area

Motihari Raxaul Six stick bombs found near the pond in Mahadeva village adjacent to the Nepal border, panic in the area

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts