spot_img
Saturday, June 27, 2026
Homeबिहारमोतिहारीविधानसभा चुनाव : मतदाताओं को संदेश - “छोड़ो अपने सारे काम, पहले...

विधानसभा चुनाव : मतदाताओं को संदेश – “छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान”

-

सूचना एवं जनसंपर्क, Motihati


पूर्वी चंपारण में 11 नवंबर को मतदान, पूरे बिहार में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाला जिला बनाने की डीएम की अपील

पूर्वी चंपारण। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत जिले में 11 नवंबर को मतदान होगा। लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए पूर्वी चंपारण जिला प्रशासन द्वारा व्यापक मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य है कि जिले का हर पात्र मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करे।

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि सभी मतदाता मतदान के दिन बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। ताकि पूर्वी चंपारण जिला पूरे बिहार में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाला जिला बन सके।

हर गांव और बाजार में चल रहा अभियान-

जिला प्रशासन की पहल पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम जिले के सभी 12 विधानसभा क्षेत्रों में तेजी से चल रहे हैं। गांवों, टोले, कस्बों, हाट-बाजार से लेकर नगर क्षेत्रों तक में जन-जागरण रथ और प्रचार वाहन के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षक, स्वयंसेवी संस्थान और युवा मिलकर लोगों से मतदान में भागीदारी की अपील कर रहे हैं।

11 नवंबर की तिथि याद दिला रहा प्रशासन

अभियान के दौरान लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि “छोड़ो अपने सारे काम, पहले चलो करें मतदान”। प्रशासन लगातार मतदाताओं को 11 नवंबर की तिथि याद दिला रहा है ताकि कोई भी नागरिक इस लोकतांत्रिक अवसर से वंचित न रह जाए। लोगों को बताया जा रहा है कि यह अवसर हर पांच साल में एक बार मिलता है, इसलिए इसे चूकना नहीं चाहिए।

लक्ष्य — मतदान प्रतिशत में बनेगी मिसाल-

जिलाधिकारी ने कहा है कि सभी मतदाता मतदान के दिन बूथों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें ताकि पूर्वी चंपारण जिला पूरे बिहार में सर्वाधिक मतदान प्रतिशत वाला जिला बन सके। प्रशासन का लक्ष्य है कि 2025 के चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत नया रिकॉर्ड कायम करे।


Bihar Assembly Election 2025: Voting on November 11 in East Champaran, Administration launches intensive awareness campaign.

Message to the Voters – “Leave all your work, let’s go and vote first” Source- PRD, Eat Champaran.

Related articles

Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts