Homeबिहारमोतिहारीभारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कड़ी सख्ती, केवल नेपाली नागरिकों को पैदल...

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की कड़ी सख्ती, केवल नेपाली नागरिकों को पैदल जाने की अनुमति

-

रक्सौल।अनिल कुमार।

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवानों द्वारा सख्ती बरती जा रही है। नेपाल जाने वाले लोगों को एसएसबी रोका रही है और केवल नेपाली नागरिक अपनी नागरिकता दिखाने के बाद ही नेपाल पैदल जाने की अनुमति पा रहे हैं।

नेपाल के बीरगंज में उग्र आंदोलन

नेपाल के बीरगंज शहर में देर शाम को आंदोलन तेज हो गया। इस दौरान बीरगंज के मेयर राजेश मान सिंह के दो घरों को निशाना बनाकर आग लगा दी गई। घटना के कारण इलाके की स्थिति भयावह हो गई है।

स्थानीय लोगों को घरों में रहने की हिदायत

बेकाबू स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। सीमा पर तैनात एसएसबी जवान हर गतिविधि पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं ताकि स्थिति नियंत्रण में रखी जा सके।

फोटो विवरण

नेपाली नागरिकों को अपनी नागरिकता दिखाकर नेपाल पैदल जाने की अनुमति दी जा रही है।

यह सख्ती सीमा पर शांति और नियंत्रण बनाए रखने के लिए की जा रही है।

Motihari | Raxaul| Strict Vigil by SSB on Indo-Nepal Border, Only Nepali Citizens Allowed to Cross on Foot

Motihari updates, Raxaul, Strict Vigil by SSB, Indo-Nepal Border, Only Nepali Citizens Allowed, to Cross on Foot,

Related articles

Bihar

Latest posts