spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयनेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन हिंसक, सीमा पर हाई अलर्ट

नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन हिंसक, सीमा पर हाई अलर्ट

-

SHABD,अररिया, September 9, 

Synopsis : नेपाल में जारी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन अब पूरे देश में हिंसात्मक रूप ले चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

नेपाल में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन हिंसक, सीमा पर हाई अलर्ट-

नेपाल में जारी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन अब पूरे देश में हिंसात्मक रूप ले चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

09  सितंबर, अररिया (अररिया, बिहार):

  नेपाल में जारी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन अब पूरे देश में हिंसात्मक रूप ले चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

अररिया जिले के जोगबनी बॉर्डर, जो नेपाल से सटा एक संवेदनशील क्षेत्र है, वहां एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) और स्थानीय पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है। सीमा पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और अनावश्यक आवाजाही पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। केवल अत्यावश्यक गतिविधियों को ही सीमित अनुमति दी जा रही है।

जोगबनी बॉर्डर से सटे नेपाली क्षेत्र में स्थिति बेहद तनावपूर्ण और भयावह बनी हुई है। भारतीय सीमा से कुछ ही मीटर की दूरी पर उग्र प्रदर्शनकारियों द्वारा भीषण आगजनी की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, गाड़ियाँ, टेम्पो, मोटरसाइकिलें और अन्य सामान को लगातार आग के हवाले किया जा रहा है।

इसके अलावा, बम विस्फोटों की आवाज़ें भी लगातार सुनाई दे रही हैं, जिससे सीमावर्ती इलाकों में भय और दहशत का माहौल है।

बॉर्डर पर स्थित एक चेकपोस्ट के विशाल गोदाम को आग लगा दी गई है, जो भारतीय सीमा से महज़ कुछ सेंटीमीटर की दूरी पर स्थित है। स्थिति को देखते हुए आग के भारतीय क्षेत्र में फैलने की प्रबल संभावना जताई जा रही है।

इससे सीमावर्ती भारतीय रिहायशी इलाकों में भी आगजनी का गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोग चिंतित और सतर्क हैं।

एसएसबी और स्थानीय पुलिस बल बॉर्डर की सुरक्षा को लेकर पूर्ण सतर्कता बरत रहे हैं। फिलहाल स्थिति पर करीबी निगरानी रखी जा रही है और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए तैयारी मुकम्मल है।

Caption :

नेपाल में जारी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन अब पूरे देश में हिंसात्मक रूप ले चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर स्थित जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts