spot_img
Friday, November 14, 2025
HomeBreakingनवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को हो रही महागौरी की आराधना, बैल...

नवरात्र के आठवें दिन गुरुवार को हो रही महागौरी की आराधना, बैल व सिंह इनके वाहन

-

पटना से जितेंद्र कुमार सिन्हा।

नवरात्र के नौ दिनों में आठवां दिन मां महागौरी की आराधना का है। नवरात्र के पहले सात दिनों में देवी दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा हो चुकी है, अब अंतिम दो दिन मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी। 

अष्टमी तिथि को महागौरी की पूजा की जाती है, जिसे कुंवारी पूजा और दुर्गा अष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। महागौरी का स्वरूप अत्यंत गौर है, और उनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से दी जाती है। वह आठ वर्ष की मानी गई हैं, और उनके सभी वस्त्र व आभूषण श्वेत होते हैं।

लेखक जितेंद्र कुमार सिन्हा पटना में स्थानीय संपादक हैं। फ़ाइल फोटोदेश वाणी

मां महागौरी की चार भुजाएं हैं—दाहिने हाथों में त्रिशूल और वर मुद्रा, बाएँ हाथों में अभय मुद्रा और डमरू धारण किए हुए हैं। उनका स्वरूप अत्यंत शांत है। वे हिमालय में शाकंभरी नाम से प्रकट हुई थीं और देवताओं की प्रार्थना पर उन्होंने यह रूप धारण किया।

महागौरी का रूप नवदुर्गा में सबसे सुंदर और दीप्तिमान है। ‘महा’ का अर्थ है महान और ‘गौरी’ का अर्थ उज्ज्वल या गोरा। उन्हें अपने भक्तों की सभी इच्छाओं को पूरा करने वाली और दुखों से राहत देने वाली देवी माना जाता है। अष्टमी के दिन मां महागौरी को नारियल का भोग अर्पित करना शुभ माना गया है।

मां महागौरी ने भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें गौर वर्ण का वरदान दिया था। एक कथा के अनुसार, एक भूखा सिंह उनके पास पहुंचा और उनकी तपस्या समाप्त होने तक वहीं बैठा रहा। देवी ने उस सिंह पर दया की और उसे अपना वाहन बना लिया, इसलिए उनके वाहन बैल और सिंह दोनों माने जाते हैं।

नवरात्र के दौरान मां महागौरी की पूजा भक्तों के लिए विशेष रूप से कल्याणकारी मानी जाती है। उनकी कृपा से भक्तों को अलौकिक सिद्धियों की प्राप्ति होती है और उनकी पूजा से असत्य का नाश और सत्य का उदय होता है।

मंत्र:

  

“श्वेताम्बरधरा शुचिः।  

महागौरी शुभंदद्यान्महादेव-प्रमोद-दा।।”

Related articles

Video thumbnail
Raxaul | Flag March of Police and Paramilitary Forces, 13 November 2025
00:29
Video thumbnail
रक्सौल : राजेश मस्करा सरस्वती शिशु मंदिर में ‘सप्तशक्ति संगम’, 13 November 2025
02:28
Video thumbnail
मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, PB SHABD 12 November 2025
00:15
Video thumbnail
एकज़िट पोल पर ध्यान देने की जरूरत नहीं"- तेजस्वी यादव - तेजस्वी यादव PBSHABD 12 November 2025
02:46
Video thumbnail
Motihari-चुनाव निरीक्षण | चम्पारण प्रक्षेत्र के DIG ने कैसे की घुड़सवारी, PB SHABD, 11 November 2025
00:43
Video thumbnail
देखिये, चुनाव निरीक्षण, चम्पारण प्रक्षेत्र के लिए DIG ने कैसी की घुड़सवारी, PBSHABD 11 November 2025
00:58
Video thumbnail
DIG चम्पारण प्रक्षेत्र धोड़े पर सवार होकर पहुँचे मतदान निरीक्षण करने BP SHABD, 11 November 2025
00:11
Video thumbnail
Motihari | प्रसिद्ध व्यवसायी शंभु सीकरिया, PB SHABD, 11 November 2025
01:26
Video thumbnail
रक्सौल में सुरक्षा पदाधिकारियों की मुस्तैदी, 11 November 2025
00:14

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts