spot_img
Wednesday, May 13, 2026
HomeBreakingमोतिहारी में जितिया पर्व के दौरान डूबने से एक बच्चा सहित 5...

मोतिहारी में जितिया पर्व के दौरान डूबने से एक बच्चा सहित 5 की मौत, मिला अनुग्रह अनुदान

-

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिले में जितिया पर्व के दौरान नहाने के क्रम में डूबने से एक बच्चा सहित 5 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 लोग कल्याणपुर अंचल और 1 व्यक्ति हरसिद्धि अंचल से थे।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर सभी मृतकों के निकटतम परिजनों को 4 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गई।

यह सहायता राशि जिला आपदा प्रबंधन शाखा के माध्यम से दी गई, जिसे जिलाधिकारी, पूर्वी चंपारण ने चेक के रूप में परिजनों को सौंपा।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी और कल्याणपुर के अंचलाधिकारी भी मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनबकल्याणपुर थाने की गरीबा पंचायत के वार्ड नंबर नौ के उपेंद्र कुमार यादव के आठ वर्षीय पुत्र शैलेश कुमार व संजय कुमार यादव की पांच वर्षीय पुत्री अंशु प्रिया सुनौती नदी में नहाने के क्रम में डूब गयी । जिससे दोनों बच्चों की मौत हो गयी।

दोपहर में गांव के दर्जनों बच्चे एक साथ स्नान कर रहे थे। इस दौरान शैलेश कुमार व अंशु प्रिया गहरे पानी में चले गये।डूबने से उनकी मौत हो गयी। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीणों ने दोनों को नदी से निकाल। उन्हें स्वास्थ्य केंद्र ले गये। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इसी थाने की वृंदावन पंचायत के परसौनी गांव के रंजीत साह पत्नी रंजीता देवी (35) व पुत्री राजनंदनी कुमारी (12) पोखरा में नहाने के क्रम में डूब गयीं। मां व पुत्री दोनों की मौत हो गयी।

शाम को दोनों जितिया पर्व पर प्रदीप साह के चिमनी के पूरब पोखरा में स्नान करने गई थीं।

ग्रामीणों ने शव को पोखरा से निकाला. पुलिस शवों को सौंप दिया था।

इसके अलावा हरसिद्धि थाना क्षेत्र के विशुनपुरा पोखर में डूबने से आठ साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबू लाल राम के आठ साल के बेटे हंस कुमार के रूप में हुई थी।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts