spot_img
Wednesday, May 13, 2026
HomeBig Breakingसीतमढ़ी बेर्डर सील, SSB तैनात, नेपाल के जलेश्वर जेल से फरार 21...

सीतमढ़ी बेर्डर सील, SSB तैनात, नेपाल के जलेश्वर जेल से फरार 21 क़ैदियों को पकड़ा, रात में गश्ती और जांच तेज

-

SHABD,सीतामढ़ी, September 11,

सीतामढ़ी: नेपाल में उग्र प्रदर्शन के बाद सीतामढ़ी बॉर्डर सील-

सीतामढ़ी के एसपी अमित रंजन ने बताया है कि नेपाल में हिंसा के बाद सीतामढ़ी बॉर्डर सील को पूरी तरह सील कर दिया गया है। उन्होंने बताया है कि 21 संदिग्ध लोगों हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। नेपाल के जलेश्वर जेल से कई कैदी फरार हुए हैं। हिरासत में लिए गए संदिग्ध 21 लोगों को जेल से फरार कैदी होने की पुष्टि तो नहीं की। लिहाजा उन्होंने जलेश्वर जेल से फरार कैदियों का जिक्र जरूर किया।

बोर्डर पर SSB को तैनात कर दिया गया है। सीमाई क्षेत्र में SSB एसएसबी के साथ पुलिस गश्त कर रही है। जलेश्वर जेल से फरार 21 कैदी पकड़े गए, सीमा पर निगरानी बढ़ाकर रात में गश्ती और जांच तेज कर दी गयी हा।

11 सितंबर, सीतामढ़ी (बिहार): नेपाल में जारी भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन और उग्र प्रदर्शनों के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

सीतामढ़ी जिले से सटे नेपाल बॉर्डर को प्रशासन ने पूरी तरह सील कर दिया है। सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस के जवान तैनात कर संयुक्त निगरानी की जा रही है।

रात में गश्ती बढ़ी, हर गतिविधि पर कड़ी नजर-

सीतामढ़ी प्रशासन ने सीमा क्षेत्रों में रात्रि गश्ती को बढ़ा दिया है। सीमा पर आने-जाने वालों की गहन जांच की जा रही है। एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त रूप से कैंप कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

जलेश्वर की जेल तोड़कर भागे कैदी, मचा हड़कंप-

नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर कारागार से कैदियों के भाग जाने की घटना ने अलर्ट को और बढ़ा दिया है। जानकारी के अनुसार, जेल में तोड़फोड़ कर कई कैदी फरार हो गए थे। इस मामले पर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी और सख्ती बढ़ा दी गई है।

सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक अमित रंजन ने बताया,
“नेपाल से फरार हुए कुल 21 कैदियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और सीमा पार से किसी भी तरह की अवैध घुसपैठ को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जा रहे हैं।”

नेपाल की स्थिति से भारत सतर्क

नेपाल में सोशल मीडिया प्रतिबंध और हिंसक प्रदर्शनों की स्थिति को देखते हुए भारतीय सीमा सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं। सीतामढ़ी जिला प्रशासन ने कहा है कि हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयारियां कर ली गई हैं।

मुख्य बिंदु

  • नेपाल में हिंसा के बाद सीतामढ़ी बॉर्डर सील
  • सीमा क्षेत्र में SSB और पुलिस का संयुक्त कैंप
  • रात में गश्ती और सुरक्षा जांच को बढ़ाया गया
  • नेपाल के जलेश्वर जेल से फरार 21 कैदी गिरफ्तार
  • पुलिस अधीक्षक: हालात पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है

बाइट: अमित रंजन, पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी

कैप्शन: नेपाल में हिंसा के बाद सीतामढ़ी बॉर्डर सील, SSB तैनात। जलेश्वर जेल से फरार 21 कैदी पकड़े गए, सीमा पर निगरानी बढ़ी, रात में गश्ती और जांच तेज।


Sources

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts