spot_img
Tuesday, December 2, 2025
HomeBig Breakingनेपाल ने 2.60 लाख वाल्मीकिनगर बराज ने 5.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा 

नेपाल ने 2.60 लाख वाल्मीकिनगर बराज ने 5.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा 

-

मोतिहारी। रविवार की सुबह नेपाल ने 2.60 लाख क्यूसेक और वाल्मीकिनगर गंडक बराज ने 5.15 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है। इससे पूर्वी और पश्चिमी चम्पारण में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। जिला प्रशासन भी बाढ़ की आशंका को लेकर सतर्क है। 

अरेराज अनुमंडल के गंडक नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बाढ़ की आशंका को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने अरेराज अंचल के संग्रामपुर, पुछरिया घाट, मंगलापुर ढाला, मननपुर, नवादा, सरेया आदि स्थानों का संयुक्त निरीक्षण किया। 

इस दौरान अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा माइकिंग और अन्य माध्यमों से स्थानीय लोगों को संभावित बाढ़ के प्रति जागरूक किया गया।

बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को तटबंध पर बने रेन कट, रैट होल, फॉक्स होल की मरम्मत तुरंत करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा तटबंध की निगरानी के लिए प्रत्येक किलोमीटर पर तैनात प्रहरियों की सूची साझा करने और वाल्मीकिनगर गंडक बराज से छोड़े गए पानी की लगातार निगरानी रखने की भी हिदायत दी गई। 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने उनसे इस आपदा के समय सहयोग की अपील की और उनसे स्थानीय स्वयंसेवियों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराने की भी मांग की।

Related articles

Video thumbnail
Chapra | सोनपुर मेला में थिएटर से नाबालिग नर्तकियाँ मुक्त, कुमार आशीष,एसएसपी,सारण,PBSHABD,2 December
01:24
Video thumbnail
शिवसागर में Firing से हुई हत्या में Rohtas SP Raushan Kumar ने क्या कहा? PBSHABD, 1 December 2025
02:51
Video thumbnail
पूर्वी चंपारण में विश्व एड्स दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली, PBSHABD 1 December 2025
02:18
Video thumbnail
1 December 2025
00:18
Video thumbnail
सोनपुर मेला में रोमांचक नौका दौड़ का आयोजन, हरेंद्र सहनी की टीम विजेता, PBSHABD, 1 December 2025
00:55
Video thumbnail
Goa | 56th International Film Festival of India Concludes Grandly. PBSHABD, 28 November 2025
00:51
Video thumbnail
गोवा में 56वां अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म महोत्सव का हुआ भव्य समापन, PBSHABD, 28 November 2025
00:41
Video thumbnail
वीरगंज के मेयर राजेशमान सिंह के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में 24 लगाए गए हजारों पौधे
00:16
Video thumbnail
Raxaul विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा का भव्य स्वागत
00:20
Video thumbnail
अंबेडकर चौक रक्सौल में बाबासाहेब की प्रतिमा उपेक्षित; गोलम्बर निर्माण की मांग ज़ोर26 November
03:53

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts