spot_img
Thursday, November 13, 2025
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी के बंजरिया में गोली लगने से युवक घायल, पुलिस ने ...

मोतिहारी के बंजरिया में गोली लगने से युवक घायल, पुलिस ने मामला बताया संदिग्ध

-

मोतिहारी।बंजरिया।

बंजरिया थाना क्षेत्र के जनेरवा गांव में बुधवार की देर रात कथित गोली लगने से एक युवक घायल हो गया है। घायल द्वारा बताया गया कि स्वयं गोली चलने वह घायल हुआ है।

घटना आत्म-गोलीकांड है या अन्य किसी कारण से गोली चली या गोली के अलावा अन्य किसी से यह चोट लगी है। यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। क्योंकि चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक का सीटी स्कैन कराया गया, लेकिन स्कैन रिपोर्ट में गोली का कोई अंश दिखाई नहीं दिया।पुलिस ने भी मामले को संदिग्ध बताया है।

घायल की पहचान समी अख़्तर (18 वर्ष) के रूप में की गई है। फिलहाल उसका इलाज शहर के एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।


घटना की जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि गोली चलने की घटना संदेहास्पद लग रही है और पुलिस सभी पहलुओं पर वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है।
उन्होंने कहा कि घायल युवक का सीटी स्कैन कराया गया, लेकिन स्कैन रिपोर्ट में गोली का कोई अंश दिखाई नहीं दिया। हालांकि, घाव के स्थान पर लगभग एक इंच की खाई पाई गई है, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि गोली छूकर निकल गई या सतही रूप से लगी हो सकती है।


दोस्तों के बीच छिना-झपटी में चली गोली की आशंका

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, घटना के वक्त समी अख़्तर अपने दो-चार दोस्तों के साथ मौजूद था, जहां यह बहस हो रही थी कि “पहले हम चलावें, पहले हम फायर करें”
बताया जा रहा है कि इसी दौरान छिना-झपटी में गलती से गोली चल गई, जिससे समी घायल हो गया।


मामले को लेकर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता

थानाध्यक्ष ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और यह स्पष्ट किया कि घटना आत्म-गोलीकांड है या अन्य किसी कारण से गोली चली, यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित कर लिए हैं और समी के दोस्तों से भी पूछताछ की जा रही है।


थानाध्यक्ष बोले — मामला संदिग्ध, हर एंगल से होगी जांच

थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो के अनुसार, यह मामला संदेहास्पद प्रतीत हो रहा है। पुलिस किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी तथ्यों की पुष्टि वैज्ञानिक जांच के माध्यम से कर रही है।


फोटो, वीडियो: गोली लगने से एक व्यक्ति घायल, निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज

Motihari A youth was injured after being shot in Banjarai, Motihari; police described the case as suspicious.

Motihari youth injured after shot in Banjarai suspicious Case

Related articles

Video thumbnail
13 November 2025
02:28
Video thumbnail
मुंगेर में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार, PB SHABD 12 November 2025
00:15
Video thumbnail
एकज़िट पोल पर ध्यान देने की जरूरत नहीं"- तेजस्वी यादव - तेजस्वी यादव PBSHABD 12 November 2025
02:46
Video thumbnail
Motihari-चुनाव निरीक्षण | चम्पारण प्रक्षेत्र के DIG ने कैसे की घुड़सवारी, PB SHABD, 11 November 2025
00:43
Video thumbnail
देखिये, चुनाव निरीक्षण, चम्पारण प्रक्षेत्र के लिए DIG ने कैसी की घुड़सवारी, PBSHABD 11 November 2025
00:58
Video thumbnail
DIG चम्पारण प्रक्षेत्र धोड़े पर सवार होकर पहुँचे मतदान निरीक्षण करने BP SHABD, 11 November 2025
00:11
Video thumbnail
Motihari | प्रसिद्ध व्यवसायी शंभु सीकरिया, PB SHABD, 11 November 2025
01:26
Video thumbnail
रक्सौल में सुरक्षा पदाधिकारियों की मुस्तैदी, 11 November 2025
00:14
Video thumbnail
Raxaul में मतदान के लिए लोगों में उत्साह, 11 November 2025
00:56
Video thumbnail
पूर्व केन्द्रीयमंत्री राधामोहन सिंह ने कहा-BJP प्रचंड बहुमत से सरकार बनने जा रही,PBSHABD 11 November
01:33

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts