spot_img
Wednesday, March 11, 2026
Homeबिहारबेतियासड़क दुर्घटना में टेंट व्यवसायी राजू चौधरी की मौत

सड़क दुर्घटना में टेंट व्यवसायी राजू चौधरी की मौत

-

बगहा। देशवाणी।

बेतिया। पश्चिम चम्पारण जिला के बगहा पुलिस अंतर्गत बगहा नगर थाना क्षेत्र के बड़गांव–बनचहरी मुख्य मार्ग में रविवार देर शाम सड़क दुर्घटना हो गयी। इस दुर्घटना में बिनवलिया निवासी 45 वर्षीय राजू चौधरी की मौत हो गयी।

उन्होंने अस्पताल में अपने पुत्र के सामने अंतिम सांसें लीं।

मिली जानकारी के अनुसार राजू चौधरी टेंट हाउस का व्यवसाय संचालित करते थे और रविवार सुबह लगभग 10 बजे बाइक से घर से स्पीकर खरीदने को जाने के क्रम में दुर्घटना का शिकार हो गये।

उनके साथ बाइक पर एक अन्य व्यक्ति भी सवार बताया गया। देर शाम लगभग छव बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे राजू चौधरी गंभीर रुप से घायल हो गये।

घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुँचाया। दुर्घटना की सूचना पर पुत्र धीरज व अन्य परिजन अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सा के क्रम में राजू चौधरी की मौत हो गयी।

घटना से परिवार में चीत्कार मच गया। मृतक राजू चौधरी के पुत्र धीरज ने बताया कि पिता आसपास के गांवों में टेंट हाउस का कार्य सम्पादित करते थे। वे व्यवहार कुशल रहे और लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रहे। वे अपने पीछे तीन संतान छोड़ गए हैं, जिनमें एक पुत्री और दो छोटे पुत्र शामिल हैं।

परिजनों के अनुसार कुछ ही दिनों में बड़ी पुत्री का विवाह की तैयारी कर रहे थें। पर दुर्घटना ने पानी फेर दिया।

बगहा नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि बड़गांव के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिली, घायल को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सा के क्रम में घायल राजू चौधरी की मृत्यु हो गयी।
पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts