HomeBIHARमोतिहारीयुवा सहयोग दल के पांचवें अधिवेशन में साजन अध्यक्ष व अमित कॉलेज...

युवा सहयोग दल के पांचवें अधिवेशन में साजन अध्यक्ष व अमित कॉलेज अध्यक्ष निर्वाचित

रक्सौल।अनिल कुमार। शहर के नागा रोड स्थित भारती पब्लिक स्कूल परिसर में युवा सहयोग दल का पांचवां अधिवेशन अध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अधिवेशन में दल की उपलब्धियों, कार्यों एवं उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य संरक्षक एवं मार्गदर्शक प्रमुख पर्यावरणविद व शिक्षाविद प्रो. डॉ. अनिल कुमार सिन्हा, प्रो. मनीष दूबे, सामाजिक कार्यकर्ता गुड्डू सिंह, स्वच्छता के सिपाही सुरेश कुमार एवं संतोष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। पुरानी कार्यकारिणी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद उसे भंग करने की घोषणा की गई। इसके बाद प्रो. डॉ. अनिल कुमार सिन्हा की देखरेख में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से निर्वाचन हुआ। निवर्तमान उपाध्यक्ष साजन सिंघानिया को दल का अध्यक्ष तथा अमित यादव को कॉलेज अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। प्रस्ताव उपाध्यक्ष अरुण कुमार ने रखा, जिसका उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दोनों के निर्वाचन की घोषणा की गई। दोनों अध्यक्षों ने 27 सितंबर को नई कमेटी की घोषणा करने की बात कही। नवनिर्वाचित अध्यक्ष साजन सिंघानिया ने कहा कि युवा सहयोग दल युवाओं को सही दिशा देने, उनमें संस्कार, अनुशासन एवं चरित्र निर्माण तथा राष्ट्र और समाज के प्रति दायित्व का बोध कराने के लिए कार्य करता रहेगा। प्रो. सिन्हा ने युवाओं को रचनात्मक कार्यों से जोड़ने पर जोर दिया। गुड्डू सिंह, सुरेश कुमार और प्रो. मनीष दूबे ने भी अपने विचार रखे। धन्यवाद ज्ञापन मुकेश कुमार ने किया। अधिवेशन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों ने भाग लिया। मौके पर मनोज कुमार श्रीवास्तव ,दुर्गेश साह ,मुकेश पटेल सैफआलम,रुस्तम,अनुराग,सुजीत कुमार, रितिक कुमार, रियाज आलम, नीरज साहू ,सचिता सर्राफ, अनमोल सर्राफ़,दीपेश कुमार, अमित कुमार, रिशु चौधरी,सुजीत प्रजापति,पवन कुमार मोदी,सोनू विराट,अर्जुन सराफ,राहुल कुमार, विकास चौधरी, संदीप कुमार,रवि कुमार,रोहित कुमार, सुकेश कुमार ,राजन कुमार, रोहित गुप्ता,आलोक गुप्ता,राज वर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव ,विकास श्रीवास्तव,मनजीत गुप्ता, सोनू कुमार,अजीत कुमार, मनीष भारति,सहित सैकड़ों सदस्यों ने भाग लिया ।

फोटो-युवा सहयोग दल के पांचवें अधिवेशन में साजन अध्यक्ष व अमित कॉलेज अध्यक्ष निर्वाचित

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular