spot_img
Wednesday, June 17, 2026
HomeBig Breakingशिव नगरी काशी के आत्मविश्वेश्वर मंदिर में भीषण हादसा, आरती के दौरान...

शिव नगरी काशी के आत्मविश्वेश्वर मंदिर में भीषण हादसा, आरती के दौरान लगी आग, 7 लोग झुलसे

-

SHABD, वाराणसी, August 10, 

वाराणसी, 10 अगस्त – सावन महीने के अंतिम दिन वाराणसी के ऐतिहासिक आत्मविश्वेश्वर मंदिर में आरती के दौरान आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में मुख्य पुजारी सहित 7 लोग झुलस गयें, जिनमें से एक की हालत नाज़ुक बतायी जा रही है।


विशेष हरियाली शृंगार के दौरान हुआ हादसा

श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मंदिर में विशेष हरियाली शृंगार किया गया था। इस बार पूरे गर्भगृह और मंदिर परिसर को रूई से सजाया गया था। शनिवार की देर शाम करीब 8:00 बजे आरती के दौरान दीपक की लौ सजावट में लगी रूई के संपर्क में आ गयी, जिससे आग ने तेज़ी से पूरे गर्भगृह को अपनी चपेट में ले लिया।


श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी

आग लगते ही गर्भगृह में मौजूद श्रद्धालुओं में हड़कंप मच गया। धुआं और लपटें फैलने के कारण लोग इधर-उधर भागने लगे। इस घटना में मुख्य पुजारी समेत 7 लोग झुलस गए। सभी को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक व्यक्ति लगभग 65% तक झुलसने के कारण गंभीर स्थिति में है।


पुलिस और दमकल की त्वरित कार्रवाई

आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। एडीसीपी टी. सरवरण ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, प्रत्यक्षदर्शी पंडित शिवम शर्मा ने कहा कि आरती के समय अचानक रुई में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।


SHABD, वाराणसी, August 10, 

Varanasi | Major Accident in Shiva City Kashi: Fire Breaks Out in Atmavishweshwar Temple During Aarti, 7 Injured

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts