HomeBIHARमोतिहारीशराब कारोबारी सहित दो गिरफ्तार

शराब कारोबारी सहित दो गिरफ्तार

माला सिन्हा 

पीपराकोठी : थाना पुलिस ने विशेष छापामारी अभियान चलाकर अलग-अलग जगहों से 41 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने शराब के एक कारोबारी समेत हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक अन्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस के अनुसार, शराबबंदी कानून के तहत कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की गई. इस दौरान 41 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार कर लिया. वहीं, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों में बेला टाल निवासी नंदकिशोर मांझी तथा मधुछपरा निवासी जागा सहनी शामिल हैं. उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा क्षेत्र में अपराध एवं शराब कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा जा रहा है.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular