HomeBIHARमोतिहारीसड़क पर जलजमाव से 15 हजार की आबादी प्रभावित, विभागीय व्यवस्था की...

सड़क पर जलजमाव से 15 हजार की आबादी प्रभावित, विभागीय व्यवस्था की खुल रही पोल

माला सिन्हा

पीपराकोठी : एनएच स्थित मठबनवारी से जीवधारा होते हुए मोतिहारी जाने वाली पीएचईडी की सड़क पर किशुनपुर बरवा टोला वार्ड सात के समीप जलजमाव ने विभागीय व्यवस्था की पोल खोल दी है. सड़क पर लंबे समय से पानी जमा रहने के कारण करीब 15 हजार की आबादी प्रभावित है. जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है. जलजमाव के कारण पंडितपुर, बेलवतिया, मठगोपाल, किशुनपुर, बरवा टोला सहित आधा दर्जन गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है. सड़क पर पानी जमा रहने से बाइक सवारों और छोटे वाहनों के साथ पैदल राहगीरों को भी काफी कठिनाई हो रही है. स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और रोजमर्रा के काम से मोतिहारी आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मार्ग आसपास के कई गांवों के लिए मोतिहारी जाने का प्रमुख रास्ता है. इसके बावजूद जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं होना विभागीय लापरवाही को उजागर करता है. बारिश के दिनों में सड़क पर जलजमाव की स्थिति से साफ है कि सड़क निर्माण और जलनिकासी को लेकर विभागीय स्तर पर पर्याप्त तैयारी नहीं की गई. ग्रामीणों का आरोप है कि जलजमाव की समस्या कोई नई नहीं है. प्रत्येक वर्ष बारिश के दौरान यहां यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में प्रभावी पहल नहीं की जाती. इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. लोगों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल सड़क से पानी की निकासी कराने तथा जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो सड़क की स्थिति और खराब हो सकती है तथा आवागमन पूरी तरह बाधित होने का खतरा है.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular