केविके पीपराकोठी में शिक्षक दिवस के अवसर पर केक काटते केविके प्रमुख व मौजूद छात्राएं
माला सिन्हा
पीपराकोठी : कृषि विज्ञान केंद्र, में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन सभागार में किया गया. कार्यक्रम में केवीके प्रमुख डॉ. अरविन्द कुमार सिंह, डॉ. मनीष कुमार, डॉ. गायत्री कुमारी पढ़ी, डॉ. अर्पिता एवं डॉ. सविता कुमारी की मौजूदगी में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया व उसके पश्चात बालिकाओं ने परिसर में स्थापित विभिन्न इकाईयो का भ्रमण किया. कार्यक्रम के दौरान केवीके प्रमुख डॉ. एके सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए जीवन में सफलता, अनुशासन, मेहनत और सकारात्मक सोच से संबंधित महत्वपूर्ण जीवन-पाठ साझा किए. उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने तथा निरंतर सीखते रहने के लिए प्रेरित किया. इसके पश्चात डॉ. अर्पिता के मार्गदर्शन में एकीकृत कृषि प्रणाली इकाई का भ्रमण कराया गया. भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने एकीकृत कृषि प्रणाली के विभिन्न घटकों, उनके आपसी समन्वय तथा कृषि में इसके महत्व के बारे में जानकारी प्राप्त की. यह गतिविधि विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं व्यावहारिक रही.



