देशवाणी। माला सिन्हा
पीपराकोठी।
पीपराकोठी बुनियादी विद्यालय के प्रांगण में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड के प्रधान शिक्षकों की बैठक की गई। बैठक में प्रधान शिक्षक संघ के गठन का प्रस्ताव सर्व सम्मति से किया गया. इस क्रम में प्रधान शिक्षक संघ, पीपराकोठी का गठन करते हुए प्रखंड अध्यक्ष के पद पर विक्रमा प्रसाद यादव को चुना गया वहीं सचिव मुकेश कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष निभा कुमारी, वरीय उपाध्यक्ष बबीता कुमारी को सर्व सम्मति से चुना गया। बैठक में मुख्य रूप से सदस्य शिक्षकों ने भाग लिया। जिसमें संदीप कुमार, मखदूम अंसारी, मनीष कुमार शर्मा, नौशाद आलम, प्रमोद कुमार, मो सनाउल्लाह, मो आजाद अंसारी,अनुमेह कुमारी, सैयद इमाम, कुलपति शर्मा, कुमारी कविता वर्मा, श्वेता कुमारी, प्रभा किरण, सान्याल कुमार सिंह, स्नातक ग्रेड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के जिला प्रवक्ता मो. फरियाद अली एवं सामान्य समिति के मो जहांगीर आलम, राजेश प्रसाद यादव, मो फैयाज अख्तर, उमाशंकर साह सोनार, अजय शंकर मिश्रा, अजय कुमार यादव आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे। नव गठित कमिटी को स्नातक ग्रेड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के जिला मोo सैदुल्लाह अंसारी ने बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।



