spot_img
Friday, May 15, 2026
Homeबिहाररोहतासरोहतास : चंदवा गांव में गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल

रोहतास : चंदवा गांव में गोलीबारी, एक की मौत, दो घायल

-

SHABD,शिवसागर, August 31,

सासाराम में शिवसागर थाना क्षेत्र के चंदवा गांव में फायरिंग, जोखन साह की मौत, दो घायल। ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। रंजिश की आशंका, जांच जारी।

31 अगस्त , सासाराम (रोहतास, बिहार) : 

सासाराम के शिवसागर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चंदवा गांव में रविवार को दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इस घटना में जोखन साह नामक व्यक्ति की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमलेश पासवान और अनिल नामक दो अन्य व्यक्ति घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कमलेश पासवान अपने खेत से लौट रहे थे। उनके साथ जोखन साह और अनिल भी थे। तभी बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान कमलेश पासवान को पीठ में गोली लगी, जबकि बीच-बचाव के प्रयास में जोखन साह को सीने में गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, अनिल को बांह में छर्रा लगा, जिससे वह भी घायल हो गया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए गोलीबारी कर रहे दो हमलावरों को पकड़ लिया और उनकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। घायल हमलावरों को भी इलाज के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा गया है।

घायलों में कमलेश पासवान की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है। अनिल को भी प्राथमिक उपचार दिया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। सासाराम के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने बताया कि घटनास्थल से अपराधियों की एक बाइक भी बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

इस स्टोरी फोल्डर में : 

बाइट – अनिल (प्रत्यक्षदर्शी)

बाइट – दिलीप कुमार (SDPO-1)

बाइट – रौशन कुमार S P रोहतास

Caption :

सासाराम के चंदवा गांव में फायरिंग, जोखन साह की मौत, दो घायल। ग्रामीणों ने दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस को सौंपा। रंजिश की आशंका, जांच जारी।

Rohtas| Shivsagar| Firing in Chandwa village, one dead, two injured SHABD,शिवसागर, August 31,

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts