HomeBIHARरामगढ़वा में बहुजन आर्मी के पूर्वी चंपारण जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

रामगढ़वा में बहुजन आर्मी के पूर्वी चंपारण जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन

रामगढ़वा में बहुजन आर्मी के पूर्वी चंपारण जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन


आवान मेराज/ देशवाणी 
रामगढ़वा: स्थानीय प्रखंड क्षेत्र के कोठी रोड में बहुजन आर्मी के पूर्वी चंपारण जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया गया। इस नए कार्यालय का उद्घाटन बहुजन आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोल्डन दास द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान संगठन के कई पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गोल्डन दास ने कहा कि समाज के दबे-कुचलों, गरीबों, वंचितों और दलितों के अधिकारों की रक्षा की जाएगी और उनकी आवाज़ को किसी भी कीमत पर दबने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक न्याय व हक की लड़ाई को पहुँचाने का आह्वान किया। इस उद्घाटन समारोह में बहुजन आर्मी के जिला अध्यक्ष जेपी जी, नंदू राम, मिथिलेश पासवान, वार्ड सदस्य लालबाबू, जयराम राम और पिंटू राम और सुमन कुमार सहित कई अन्य लोग एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल हुए। सभी ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने और समाज हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular