HomeBIHARमोतिहारीरामगढ़वा: जैतापुर पंचायत में मनरेगा और विकास कार्यों की की गयी भौतिक...

रामगढ़वा: जैतापुर पंचायत में मनरेगा और विकास कार्यों की की गयी भौतिक निरीक्षण

आवान मेराज/देशवानी रामगढ़वा

रामगढ़वा: रामगढ़वा प्रखंड के जैतापुर पंचायत अंतर्गत डैनीया टोला, सुखी सेमरा में वित्तीय वर्ष 2020-21 से लेकर अब तक हुए विकास कार्यों में कथित तौर भारी अनियमितता और वित्तीय गड़बड़ी की शिकायत पर जिला स्तरीय जाँच की गयी जिसमें प्रशिक्षु IAS के नेतृत्व में किया गया । इस मामले को लेकर स्थानीय निवासी अखिलेशवर प्रसाद यादव उर्फ अनिरुद्ध यादव ने जिला पदाधिकारी के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत मिलने के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के निर्देश दिए, जिसके क्रम में प्रशिक्षु आईएएस अधिकारी श्री राज कृष्ण झा और प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी इंद्रजीत दास ने मौके पर पहुंचकर विभिन्न विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लिया। शिकायतकर्ता अखिलेशवर प्रसाद यादव द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, क्षेत्र में ईंट सोलिंग पथ निर्माण कार्य तय मानकों के विपरीत अधूरा पड़ा है और घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है। इसके अलावा शवदाह गृह निर्माण कार्य में भी भारी लापरवाही सामने आई है, जहां बुनियादी सुविधाओं के अभाव में ग्रामीणों को असुविधा हो रही है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि डोरवा नदी की सफाई और उड़ाही के नाम पर कागजों पर फर्जी योजनाएं दिखाकर राशि की निकासी कर ली गई है, जबकि धरातल पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। साथ ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय डैनी याटोला के खेल मैदान के समतलीकरण, पीसीसी सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों में भी मानकों की अनदेखी किए जाने की बात कही गई है। कई योजनाओं में प्राक्कलन के विपरीत कार्य कराने और बिना सूचना बोर्ड के ही योजनाओं को संचालित करने का मामला की भी शिकायत सामने आयी है

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने एक-एक बिंदु की बारीकी से जांच की है और कार्यों में पाई गई अनियमितताओं को लेकर गहरी नाराजगी जताई है। प्रशासनिक स्तर पर मामले की जांच प्रक्रिया तेज कर दी गई है , मौके पर आवास योजना में नाम से बंचित रहने वाले आम लोगों की समस्या के सामाधान का आश्वासन दिया गया। प्रशिक्षु आईएएस श्री राज कृष्ण झा ने मौके पर उपस्थित बीपीआरओ इन्द्रजीत कुमार दास से प्रखंड स्तरीय विकास कार्यों का जायज़ा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular