HomeBIHARमोतिहारीराधा मोहन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, तीसरी बार बने रक्षा संबंधी...

राधा मोहन सिंह को मिली बड़ी जिम्मेदारी, तीसरी बार बने रक्षा संबंधी स्थायी समिति के अध्यक्ष, पूर्वी चंपारण में हर्ष की लहर

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह को संसद की रक्षा संबंधी स्थायी समिति का लगातार तीसरी बार अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में इस बहुदलीय और महत्वपूर्ण समिति का गठन होने पर राजनीतिक गलियारों और उनके गृह जिले पूर्वी चंपारण में गौरव का क्षण माना जा रहा है।

इस उच्चस्तरीय संसदीय समिति में राहुल गांधी, पी. चिदंबरम, महुआ मोइत्रा, पवन खेड़ा, कमल हासन, पार्थ अजीत पवार, धर्मेंद्र प्रधान, सुधांशु त्रिवेदी, उज्ज्वल निकम, अनिल बलूनी और जगदीश शेट्टार जैसे देश के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता और सांसद सदस्य के रूप में शामिल हैं। इतने महत्वपूर्ण और बहुदलीय मंच का नेतृत्व पुनः राधा मोहन सिंह को सौंपा जाना उनके लंबे संसदीय अनुभव, परिपक्व राजनीतिक सूझबूझ और सभी दलों के साथ संतुलित समन्वय स्थापित करने की उनकी अद्वितीय क्षमता का स्पष्ट प्रमाण है।

इससे पूर्व भी श्री सिंह ने संसद की स्थायी समिति (रेलवे) के अध्यक्ष के रूप में लगभग पाँच वर्षों तक अपनी सेवाएँ दी हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा जैसे संवेदनशील व महत्वपूर्ण विषय से जुड़ी स्थायी समिति की कमान लगातार तीसरी बार मिलना न केवल उनके कुशल नेतृत्व को रेखांकित करता है, बल्कि पूरे बिहार और विशेष तौर पर पूर्वी चंपारण के लिए भी अत्यंत गौरव का विषय है। इस नियुक्ति पर भाजपा नेताओं सहित तमाम कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular