HomeUncategorizedबिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर फिर बने यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन के...

बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर फिर बने यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष

निर्विरोध निर्वाचित, दूसरी बार संभालेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष पद

स्पटना के थानीय संपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 09 दिसम्बर
बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का राष्ट्रीय अध्यक्ष लगातार दूसरी बार निर्विरोध चुना गया। यह चुनाव 8 दिसंबर को नई दिल्ली स्थित इंटरनेशनल यूथ हॉस्टल, चाणक्यपुरी में आयोजित हुआ।

यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है जो युवाओं की ट्रेनिंग, ट्रैकिंग और जागरूकता के क्षेत्र में काम करता है। इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है।

इस बार चुनाव में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया, लेकिन 7 नामांकन त्रुटियों के कारण रद्द हो गए। शेष चार में से तीन प्रत्याशियों—अशोक गोलाने (मध्य प्रदेश), सविता भौमिक (दिल्ली) और बी. उमा महेश्वर राव (आंध्र प्रदेश)—ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को सर्वसम्मति से निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया।

बिहार राज्य शाखा के पदाधिकारियों, जिनमें मोहन कुमार, सुधीर मधुकर और ए.के. बोस शामिल हैं, ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Bihar Governor Rajendra Vishwanath Arlekar Re-elected as National President of Youth Hostels Association

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular