spot_img
Thursday, May 14, 2026
HomeBreakingनेपाल से भगवान राम की बारात का भारत में भव्य स्वागत

नेपाल से भगवान राम की बारात का भारत में भव्य स्वागत

-

शंकराचार्य गेट पर फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन, भक्तिमय हुआ माहौल

Nepal boarder Raxaul news by अनिल कुमार

नेपाल के जनकपुर से भगवान राम की बारात विवाह पंचमी महोत्सव का समापन होने के बाद अवध के लिए प्रस्थान कर चुकी है।

नेपाल से यह बारात भारत की सीमा रक्सौल में प्रवेश कर गई। भारत-नेपाल सीमा स्थित शंकराचार्य गेट पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल, पूर्वी चंपारण जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने बारात का भव्य स्वागत किया।

बारात में शामिल बारातियों और अतिथियों का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विभाग प्रमुख दिग्विजय पार्थ के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालु शंकराचार्य गेट पर एकत्र हुए थे। गाजे-बाजे के साथ भगवान राम की बारात को भारत की सीमा में प्रवेश कराया गया।

बारात भारतीय सीमा में प्रवेश करने के बाद कस्टम कार्यालय, बाटा चौक होते हुए थाना चौक पर पहुंची, जहां बारातियों का पुनः फूल-मालाओं से स्वागत और सम्मान किया गया। भगवान राम के विवाह गीतों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरुण कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राधेश्याम कुमार, बजरंग दल जिला अध्यक्ष नरेश पटेल, कार्याध्यक्ष विजय सिंह, महामंत्री राजेश कुमार, सीमा जागरण मंच के महेश अग्रवाल, आशुतोष कुमार, नगर अध्यक्ष सनी कुमार, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, किशन कुमार, तेज बहादुर, नगर अध्यक्ष अजीत पांडे, विजय कुमार, जितेश कुमार, प्रशांत कुमार, शुभम कुमार, संदीप कुमार, संतोष मद्धेशिया, सुनील कुमार समेत सैकड़ों स्थानीय लोग उपस्थित थे।
Grand Welcome for Lord Ram’s Wedding Procession from Nepal to India

फोटो: नेपाल से भगवान श्रीराम की बारात का भारत में भव्य स्वागत।

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts