HomeBIHARबेतियालौरिया ब्लॉक चौक पर जुटे राजद-कांग्रेस व वाम दलों के कार्यकर्ता

लौरिया ब्लॉक चौक पर जुटे राजद-कांग्रेस व वाम दलों के कार्यकर्ता

SIR को लेकर लौरिया में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन, मोदी-शाह और CEC के पुतले फूंके।

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोपों को लेकर बुधवार को लौरिया में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। ब्लॉक चौक पर आयोजित प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले दहन कर विरोध जताया।

प्रदर्शन में राजद, कांग्रेस और वाम दलों से जुड़े नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व राजद प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव, मुंशी ठाकुर, प्रभु यादव और भाकपा नेता गिरजा शंकर ठाकुर ने किया। नेताओं ने मतदाता सूची में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ SIR से संबंधित शिकायतों की जांच कराने की मांग की।

राजद प्रखंड अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से नहीं छूटना चाहिए। SIR की प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और मतदाताओं की शिकायतों का समय पर समाधान करने की मांग की गई।

मुंशी ठाकुर ने कहा कि मतदाता सूची से जुड़े मामलों में पूरी पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि SIR को लेकर मतदाताओं के बीच उठ रही आशंकाओं को दूर करने के लिए चुनाव आयोग की ओर से स्पष्ट जानकारी दी जानी चाहिए।

डॉ. देवी लाल यादव ने मतदाता सूची से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लोगों का विश्वास बनाए रखने के लिए पारदर्शिता जरूरी है।

प्रभु यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने SIR में कथित अनियमितताओं की जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

प्रदर्शन में रम्भु यादव, सैयद हसनत, मुलायम यादव, योगेंद्र यादव, रितेश गोंड, मनोहर ठाकुर, रामसागर राम, मनोज यादव, भरत यादव, नासरुद्दीन हवारी, ओमप्रकाश राय समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular