देशवाणी
बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के पुजहा-पटजीरवा-बेतिया मुख्य मार्ग के क्षतिग्रस्त होने को लेकर जिला प्रशासन ने सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। उपर्युक्त मार्ग में छोटलाल चौक के पास पुल और नहर भी टूट गयी है। पुल और नहर के क्षतिग्रस्त होने के बाद वहाँ पानी का बहाव काफी तेज हो गया है। ऐसे में उस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बाधित है। जिला प्रशासन के अनुसार,पुजहा-पटजीरवा-बेतिया मुख्य मार्ग में छोटलाल चौक के पास पुल टूट गया है। पानी के तेज बहाव के कारण सड़क मार्ग से आवागमन संभव नहीं है। मुख्य मार्ग पर पुल टूटने की सूचना के बाद इस रास्ते से आने-जाने वाले लोग परेशान हैं। वाहन चालकों के लिए मार्ग से गुजरना खतरनाक सिद्ध होगा। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने का आग्रह किया है। पुल और नहर टूटने के बाद बाढ़ का जलप्रवाह अत्यधिक बताया जा रहा है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट रुप से लोगों से मार्ग पर आवागमन करने से प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन ने आग्रह किया है कि लोग अपनी यात्रा बनाते समय मार्ग की स्थिति के दृष्टिगत आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें। विशेष रुप से काम से निकलने वाले वाहन चालकों को बिना स्थिति की जानकारी प्राप्त किये उपर्युक्त मार्ग से नहीं जाना चाहिए। पुजहा, पटजीरवा या बेतिया की ओर आने-जाने वाले लोगों के लिए सूचना अतिमहत्वपूर्ण है। मुख्य मार्ग पर पुल टूटने के कारण सामान्य आवागमन प्रभावित हुआ है। ऐसे में लोग समय रहते वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था कर,निकले जिससे रास्ता में फंसने या जोखिम उठाने की स्थिति उत्पन्न नहीं हो, जिला प्रशासन ने आमजन से आग्रह किया है कि जिला प्रशासन की सुचना जनजन तक पहुँचाने में सहयोग करें।



