फोटो : पौध प्रवर्धन की जानकारी लेती छात्राएं
माला सिन्हा
पीपराकोठी : कृषि विज्ञान केंद्र में रावे विद्यार्थियों के लिए आम में पौध प्रवर्धन की विभिन्न विधियों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों को ग्राफ्टिंग एवं इनार्चिंग जैसी महत्वपूर्ण प्रवर्धन विधियों के बारे में जानकारी दी गई. वहीं मनीष कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने इनार्चिंग की प्रक्रिया का प्रत्यक्ष अभ्यास किया और इसके विभिन्न चरणों को व्यावहारिक रूप से समझा. इस दौरान गुणवत्तापूर्ण पौध तैयार करने में सही तकनीक एवं उचित सावधानियों के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया. इसके अतिरिक्त, संगीता के मार्गदर्शन में मदर स्पॉन तैयार करने की प्रक्रिया के बारे में भी विद्यार्थियों को जानकारी एवं व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया गया. इस प्रशिक्षण से विद्यार्थियों को फल पौध प्रवर्धन एवं मशरूम उत्पादन की तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ, जिससे उनके कृषि संबंधी कौशल और तकनीकी समझ को बढ़ावा मिला.



