मुजफ्फरपुर में 17 से 28 फरवरी तक जुटेंगे 15 जिलों के 7000 से अधिक अभ्यर्थी
SHABD,मुजफ्फरपुर, February 16,
मुजफ्फरपुर : सेना भर्ती कार्यालय, मुजफ्फरपुर द्वारा शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों के लिए अग्निवीर सेना भर्ती रैली 17 फरवरी से 28 फरवरी 2026 तक चक्कर मैदान में आयोजित की जायेगी। इस रैली में बिहार के 15 जिलों—पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, सिवान, पटना, सारण, वैशाली और गोपालगंज के 7000 से अधिक पुरुष अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इस वर्ष पहली बार एक विशेष व्यवस्था की गयी है। जिन उम्मीदवारों ने अग्निवीर की दो श्रेणियों के लिए अलग-अलग आवेदन किया है, उन्हें अब केवल एक ही भर्ती रैली और मेडिकल टेस्ट से गुजरना होगा। रैली प्रक्रिया पूरी होने के बाद उम्मीदवारों से उनका अंतिम विकल्प पूछा जायेगा कि वे किस श्रेणी में सेवा करना चाहते हैं।
सेना भर्ती संगठन (बिहार एवं झारखंड) ने शॉर्टलिस्ट किये गये उम्मीदवारों को अनुशासित जीवन, चुनौतीपूर्ण करियर और देश सेवा का यह अवसर अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया है। भर्ती कार्यालय ने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं में अग्निपथ योजना के प्रति जागरूकता बढ़ायी और उन्हें देश सेवा में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। सेना ने अपील की है कि सभी अभ्यर्थी भर्ती के दौरान अनुशासन बनाये रखें और पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरें।
वीडियो कैप्शन :
मुजफ्फरपुर के चक्कर मैदान में आयोजित होने वाली अग्निवीर बहाली रैली में बिहार के 15 जिलों के 7000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस बार उम्मीदवार एक ही रैली और मेडिकल टेस्ट के माध्यम से चयनित किये जायेंगे।
Muzaffarpur | Agniveer Army Recruitment Rally will be held from Tuesday to 28th at Chakkar Maidan in.



