मोतिहारीः पूर्वी चंपारण जिला मुखिया महासंघ की एक आवश्यक बैठक मोतिहारी शहर के एक आवासीय होटल में जिलाध्यक्ष गोपाल राय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुखिया महासंघ द्वारा आहूत बैठक में कार्यपालक सहायक,लेखापाल, पंचायत सचिव और जिला प्रशासन के ढूल मूल रवैया पर नाराजगी व्यक्त की गई।बैठक के बाद मुखिया संघ के प्रतिनिधियों ने उपविकास आयुक्त प्रदीप कुमार से मुलाकात कर सात अपनी सूत्री मांग पत्र को सौंपा।मुखिया संघ ने वर्ष 2024 में कराये गए आवास सर्वे की सूची उपलब्ध कराने,पात्र सूची उपलब्ध कराने के एक सप्ताह बाद ग्रामसभा की तिथि निर्धारित करने,बिना पात्र सूची के ग्रामसभा के निर्धारित तिथि को रद्द करने,पंचायतों में पंचायत सचिव का तत्काल पदस्थापना करने,प्रतिदिन कार्यपालक सहायकों का हो रहे स्थानांतरण पर रोक लगाने,पंचायती राज अधिनियम के विरुद्ध पंचायत प्रतिनिधियों पर हो रहे प्राथमिकी पर रोक लगाने और आवास प्लस सूची में छूटे हुए लाभुकों का नाम शामिल करने की मांगों से संबंधित मांगपत्र डीडीसी को सौंपा।डीडीसी ने मुखिया प्रतिनिधियों को उनके मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करने का विश्वास दिलाया।बैठक में बिहार राज्य मुखिया संघ के सचिव राजू बैठा,मुखिया राम एकबाल राय,किशोरी सहनी,हेमन्त सिंह,सुरेंद्र राय,अखिलेश कुमार ठाकुर,जितेंद्र कुमार यादव,सविता कुमारी,रीता देवी,दरोगा साह,गीता देवी एवं अजय कुमार सिंह समेत दर्जनों मुखिया मौजूद रहे।



