Motihari |अमृता वर्मा|
मोतिहारी।पूर्वी चम्पारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले में पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से तीन थानों में नये थानाध्यक्षों की पोस्टिंग की है।इसके तहत पहाड़पुर, कुण्डवाचैनपुर और पचपकड़ी थाने की कमान नए अधिकारियों को सौंपी गई है।
2019 बैच के सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार को पहाड़पुर थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।वे पूर्व में जिला आसूचना इकाई व कुण्डवाचैनपुर के थानाध्यक्ष रह चुके हैं।पहाड़पुर के पूर्व थानाध्यक्ष के निलंबन के बाद से यह पद खाली चल रहा था।इसके अलावा रक्सौल थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर अमन कुमार को कुण्डवाचैनपुर तथा नगर थाने में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर नंदनी कुमारी को पचपकड़ी थाने की कमान सौंपी गई है।
एसपी ने तीनों नये थानाध्यक्षों को 24 घंटे के अंदर अपने-अपने संबंधित थानों में योगदान देने का सख्त निर्देश जारी किया है।



