HomeBIHARचोरी की मोटरसाइकिल व पार्ट्स के साथ चार गिरफ्तार

चोरी की मोटरसाइकिल व पार्ट्स के साथ चार गिरफ्तार

रक्सौल। अनिल कुमार। चोरी की मोटरसाइकिल एवं उसके पार्ट्स के साथ पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी रक्सौल थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मेन रोड स्थित एक्सिस बैंक के पास दो युवक मोटरसाइकिल चोरी करने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में एसआई विकास कुमार पासवान, जितेंद्र कुमार, प्रेम कुमार, दीपक कुमार गिरि एवं अजय कुमार शामिल थे।

पुलिस टीम ने नाटकीय ढंग से छापेमारी कर एक्सिस बैंक के पास से सुशील कुमार एवं विकास कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान दोनों की निशानदेही पर आदापुर थाना क्षेत्र के बेलदरवा गांव स्थित सोनू के घर छापेमारी की गई। यहां से तीन मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन एवं इंजन के पार्ट्स बरामद किए गए। इस कार्रवाई में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आदापुर थाना क्षेत्र के सिरिसिया कला गांव निवासी रामबाबू प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार, जितेंद्र कुमार के 19 वर्षीय पुत्र विशाल कुमार, बेलदरवा गांव निवासी धनबाद महतो के 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार तथा पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के हथिऑल, वर्तमान में ससुराल सिरिसिया माल गांव निवासी स्व. मिश्रीलाल के 24 वर्षीय पुत्र राजीव कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, राजीव कुमार के विरुद्ध पकड़ीदयाल, ढाका, सीतामढ़ी, बैरगनिया एवं मोतिहारी में कई मामले दर्ज हैं। इस मामले में रक्सौल थाना कांड संख्या 411/26 दर्ज कर सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular