Bettiah |संवाददाता|
बगहा।।65वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) परिसर में रविवार की रात करीब साढ़े नौ बजे ड्यूटी पर तैनात एक जवान फंदे से लटके मिले।जवान को आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद से एसएसबी परिसर में शोक की लहर दौड़ गई।
मृत जवान की पहचान जम्मू-कश्मीर के जगदंबे कंडोली निवासी कृष्णा लाल के 40 वर्षीय पुत्र रवि कुमार के रूप में हुई है।वे 65वीं वाहिनी एसएसबी में कार्यरत थे।अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉ. राम प्रवेश भारती ने जांच के बाद जवान की मौत की पुष्टि की।रवि कुमार ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आ सका है।
एसएसबी के वरीय अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।पुलिस ने शव को ज़ब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।अधिकारियों का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
Bettiah SSB Jawan Ravi Kumar Commits Suicide Bagaha Campus



