Bettiah । देशवाणी। अवधेश कुमार शर्मा।
गौनाहा। बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन, पश्चिम चम्पारण जिला के गौनाहा परियोजना की सेविका-सहायिकाओं की बैठक रविवार को मनरेगा प्रांगण में प्रखंड अध्यक्ष संध्या देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में 19-20 सितंबर को आयोजित होने वाले राज्य सम्मेलन में प्रतिनिधि भेजने सहित सेविका-सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में समस्याओं के समाधान के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित कर सीडीपीओ से मिलकर सभी बिंदुओं पर वार्ता करने पर सहमति बनी। वहीं, स्थानीय स्टेट बैंक के कैशियर के स्थानांतरण की मांग को लेकर भी पहल करने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी अजय वर्मा ने सेविका-सहायिकाओं की विभिन्न समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने यूनियन को मजबूत बनाने तथा राज्य सम्मेलन में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
इस दौरान रीना देवी, गायत्री देवी, सत्या देवी, दुर्गावती देवी, सावित्री देवी, उषा देवी, शशि भूषण, इंदिरा, लालपति, ईशा, रिंकू, अमृता, शर्मिला, रिचा, रुमा, वैजयंती, वृंदा, सरिता, पिंकी, मायावती, बुलबुल, प्रीति, सीखा, धर्मशिला, आभा, आशा, पुष्प, मेनका, रेखा, शिखा सहित बड़ी संख्या में सेविका-सहायिका एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी ने यूनियन के साथ कदम से कदम मिलाकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
यह जानकारी बिहार राज्य आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन के जिला संगठन प्रभारी अजय वर्मा ने मीडिया को दी।



