HomeUncategorizedरक्सौल अनुमंडल में छठ महापर्व शांतिपूर्ण संपन्न

रक्सौल अनुमंडल में छठ महापर्व शांतिपूर्ण संपन्न

रक्सौल से अनिल कुमार।

रक्सौल अनुमंडल में छठ महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शुक्रवार की सुबह रक्सौल के छठिया घाट, सूर्य मंदिर छठ घाट, त्रिलोकी नगर घाट, भकुआ ब्रह्म स्थान छठ घाट, कौड़िहार चौक छठ घाट समेत एक दर्जन से अधिक छठ घाटों पर व्रती महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। 

इसके पहले गुरुवार को महापर्व के पहले दिन अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया था। 

प्रशासन की कड़ी निगरानी-

सभी छठ घाटों पर व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अनुमंडल प्रशासन ने पुलिस पदाधिकारियों के साथ-साथ दंडाधिकारी और सशस्त्र बल के जवानों की तैनाती की थी। 

*अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीधीरेंद्र कुमार, डीसीएलआर रश्मि सिंह,

रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा, 

हरैया थानाध्यक्ष अंजन कुमार, 

नकरदेई थानाध्यक्ष रामशरण साह, 

पलनवा थानाध्यक्ष आर के महतो और भेलाही थानाध्यक्ष नीतिन कुमार अपने-अपने थाना क्षेत्रों में लगातार गश्त करते रहे और विधि व्यवस्था की निगरानी करते रहे। 

‎Follow the Deshvani channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaqZETuA2pLHGUFfqG2s

https://whatsapp.com/channel/0029VaqZETuA2pLHGUFfqG2s
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular