spot_img
Monday, June 15, 2026
HomeBig Breakingनेपाली आयल टैंकर का सड़क दुर्घटना में तेल चैंबर फटा, सड़क पर...

नेपाली आयल टैंकर का सड़क दुर्घटना में तेल चैंबर फटा, सड़क पर बहने लगा पेट्रोल, हादसा टला

-

Motihari/ Raxaul/ Nepal Boarder Area Today’sBreakingNews

“Raxaul Oil Tanker RoadAccidentNews” नेपाल-भारत को जोड़ने वाली आईसीपी बाईपास रोड पर शनिवार को घने कोहरे में फिर सड़क दुर्घटना हो गयी। नेपाली तेल टैंकर पहले से सड़क पर पड़े दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गया। फिर सड़क पर अति प्रज्वलनशील पेट्रोल बहने लगा। टैंकर ड्राइवर को हल्की चोटें आईं हैं।

इस एक्सीडेंट में तेल टैंकर के एक चैंबर से फट गया। जिससे अति प्रज्वलनशील पेट्रोल का सड़क पर बहने लगा। प्रशासन के साथ अग्निशमन टीम की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

कल के Road Accident में क्षतिग्रस्त वाहन नहीं हटाया गया था

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घने कोहरे की वजह से आती नेपाली टैंकर को पहले से खड़े क्षतिग्रस्त वाहन का अंदाजा नहीं लग पाया और यह हादसा हो गया।  

दरअसल कल सुबह इसी सड़क पर एक ट्रक और टैंकर की जबरदस्त टक्कर हुई थी, लेकिन प्रशासन ने उक्त दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को समय पर नहीं हटाया।जिसके कारण आज यह दूसरी दुर्घटना हो गयी।

घटना की जानकारी मिलते ही हरैया थाना पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गयी। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों को वहां जाने से रोका गया। अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और सुरक्षा उपाय किए गए, ताकि आगजनी की कोई घटना न हो। चूंकि टैंकर में ज्वलनशील पदार्थ था, इसलिए आसपास के लोगों को वहां जाने से रोका गया।  

जानकारों के मुताबिक, तेल टैंकर में कुल पांच चैंबर होते हैं, जिनमें से एक दुर्घटना में फट गया। प्रत्येक चैंबर में लगभग 4000 लीटर तेल होता है। रिसाव को नियंत्रित करने के लिए फटे हुए चैंबर से तेल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

इस हादसे के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित हो गया, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति को जल्दी सामान्य कर दिया गया। हरैया थाना अध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि हालात पर काबू पा लिया गया है और तेल को सुरक्षित निकालने का काम जारी है।

एक दिन पहले हुई सड़क दुर्घटना की खबर भी पढ़ें-

Nepali Oil Tanker’s Fuel Chamber Bursts in Road Accident, Petrol Spills on Road, Major Mishap Averted in Indo-nepal bypass road at Raxaul Motihari District East Champaran

Related articles

Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21
Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts