spot_img
Tuesday, February 10, 2026
Homeबिहारमोतिहारीरक्सौल में आबकारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 70 पीस नेपाली बीयर के...

रक्सौल में आबकारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई 70 पीस नेपाली बीयर के साथ युवक हिरासत में

-

Motihari | रक्सौल| अनिल कुमार|

रक्सौल में आबकारी पुलिस ने सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नेपाली बीयर के साथ एक युवक को हिरासत में लिया है। आबकारी पुलिस के अनुसार शहर के ही ब्लॉक रोड निवासी दिनेश कुमार नामक युवक को 70 पीस नेपाली बीयर के साथ हिरासत में लिया गया। बीयर ई-रिक्सा में छुपाकर रखी गयी थी।

यह कार्रवाई बाइपास रोड पर चलाए जा रहे सघन वाहन जांच अभियान के दौरान की गयी।

प्राप्त सूचना पर चला जांच अभियान

इस संबंध में आबकारी इंस्पेक्टर सोनू कुमार ने बताया –

“विभाग को सूचना मिली थी कि नेपाल से अवैध रूप से बीयर की खेप लायी जा रही है। सूचना मिलते ही टीम ने तत्परता दिखाते हुए बाइपास रोड पर वाहन जांच शुरू की।”

ई-रिक्शा से ज़ब्त हुई नेपाली बीयर

जांच के दौरान एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गयी। तलाशी में ई-रिक्शा के भीतर छुपाकर रखी गी करीब 70 पीस नेपाली बीयर ज़ब्त की गयी।

एक युवक हिरासत में, कानूनी कार्रवाई शुरू

मौके से ब्लॉक रोड, वार्ड नंबर 18 निवासी शंभू पासवान के पुत्र दिनेश कुमार को 70 पीस नेपाली बीयर के साथ हिरासत में लिया गया। आबकारी विभाग ने ज़ब्त बीयर को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपित के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

अवैध तस्करी के खिलाफ अभियान जारी

आबकारी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि

अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फोटो, वीडियो : रक्सौल में आबकारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 70 पीस नेपाली बीयर के साथ युवक हिरासत में

Motihari | Raxaul | Major Action by Excise Police at Bypass Road,
A youth Taken into Custody with 70 Pieces of Nepali Beer.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts