spot_img
Sunday, July 5, 2026
Homeबिहारमोतिहारीभारतीय जनता पार्टी ने 289 बूथों पर 30 नवंबर से पहले समिति...

भारतीय जनता पार्टी ने 289 बूथों पर 30 नवंबर से पहले समिति गठन का लिया निर्णय

-

Raxaul News by अनिल कुमार। 

भारतीय जनता पार्टी के मंडल और जिला स्तरीय पदाधिकारियों की एक बैठक बुधवार को हरैया स्थित पार्टी कैंप कार्यालय में हुई। 

इस बैठक में रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के 289 बूथों पर 30 नवंबर से पहले समितियों के गठन का निर्णय लिया गया है।  

बैठक में जिला संगठन चुनाव प्रभारी रामदयाल शर्मा उपस्थित रहे।  

बैठक में मुख्य रूप से भाजपा संगठन पूर्व चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने के लिए विचार-विमर्श किया गया। संगठन चुनाव प्रभारी रामदयाल शर्मा ने बैठक में मौजूद पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार संगठनात्मक चुनाव बूथ स्तर से शुरू किए जाएंगे।  

उन्होंने बताया कि रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के 289 बूथों पर 30 नवंबर से पहले समितियों का गठन करने का निर्णय लिया गया है।  

इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरे मनोयोग से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा, “कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं, और भाजपा में कार्यकर्ताओं का सम्मान सर्वोपरि है।”  

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष लालबाबू सिंह, जिला प्रवक्ता राजकिशोर राय (भगत जी), सदस्यता प्रभारी राकेश कुशवाहा, नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ समेत कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related articles

Video thumbnail
हिंदू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन, 5 July 2026
00:22
Video thumbnail
बेतिया : मझौलिया में 1.24 क्विंटल गांजा के साथ बोलेरो ज़ब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, 4 July 2026
00:39
Video thumbnail
22 June 2026
00:33
Video thumbnail
रक्सौल : सुरक्षा जॉंच को सोना-चांदी दुकानों का एसडीपीओ और थानाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, 19 June 2026
00:58
Video thumbnail
बेतिया में सगे भाई ने मां के साथ मिलकर की भाई की हत्या, शव जलाया, दोनों गिरफ्तार, 14 June 2026
00:12
Video thumbnail
मोतिहारी। NDA सरकार, 12 साल विश्वास के, मीडिया संवाद में सांसद रधामोहन सिंह, 13 June 2026
02:19
Video thumbnail
PM Modi लगातार 12 वर्षों तक जनता द्वारा चुने गये पहले प्रधानमंत्री, PBSHABD
00:45
Video thumbnail
मोतिहारी। रक्सौल बोर्डर पर दो विदेशी नगरिक गिरफ़्तार, 9 June 2026
00:13
Video thumbnail
Raxaul| | रिपुराज एग्रो, चावल की पहली कंटेनर रैक गुवाहाटी को रवाना, 31 May 2026
05:41
Video thumbnail
Motihari के जॉनपुल व चॉंदमारी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की रेड 31 May 2026
00:21

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts