spot_img
Thursday, May 14, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी के मुरारपुर में पूर्व मुखिया घर से पिस्टल व गन्स मिलीं,...

मोतिहारी के मुरारपुर में पूर्व मुखिया घर से पिस्टल व गन्स मिलीं, लाइसेंस की हो रही जॉंच

-

Motihari | हरसिद्धि संवाददाता|

पूर्व मुखिया अरविंद सिंह के घर पुलिस की छापेमारी

हरसिद्धि थाना क्षेत्र की मुरारपुर पंचायत के मुरारपुर गांव में सोमवार की रात पुलिस ने पूर्व मुखिया अरविंद सिंह के घर छापेमारी की। यह रेड अवैध आर्म्स रखने की सूचना पर की गयी। बताया गया है कि पूर्व मुखिया ने लाइसेंस प्रस्तुत किये हैं। जॉंच के बाद पता चलेगा कि आर्म्स अवैध है या नहीं।

इस दौरान पुलिस को एक पिस्टल, एक दो नाली बंदूक, दो एयर गन और लगभग 50 कारतूस मिले।


सूचना पर हुई कार्रवाई-

थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस को यह सूचना मिली थी कि पूर्व मुखिया के घर पर अवैध हथियार रखे गए हैं। इसी आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर एक टीम गठित कर छापेमारी की गयी।


लाइसेंस की जांच जारी-

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एयर गन के लिए लाइसेंस की आवश्यकता नहीं होती है। जबकि पिस्टल और बंदूक के लिए पूर्व मुखिया द्वारा लाइसेंस प्रस्तुत किया गया है। फिलहाल इन लाइसेंस की वैधता की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।


पुलिस टीम में शामिल अधिकारी-

छापेमारी अभियान का नेतृत्व साइबर डीएसपी अभिनव पाराशर कर रहे थे। उनके साथ मुफस्सिल सर्किल इंस्पेक्टर, रघुनाथपुर, बंजरिया, तुरकौलिया और हरसिद्धि थाना की पुलिस टीम मौजूद थी।


Motihari Former Mukhiya’s House Raided, Firearms and Air Guns Seized

Motihari Former Murarpur Mukhiyas House Raided, Firearms Guns Seized

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts