HomeBIHARमोतिहारीमहादेवा की 15 महिलाओं को मिला सिलाई प्रशिक्षण, एसएसबी ने प्रमाण-पत्र देकर...

महादेवा की 15 महिलाओं को मिला सिलाई प्रशिक्षण, एसएसबी ने प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

रक्सौल।अनिल कुमार। 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), रक्सौल की ओर से नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत सीमावर्ती गांव महादेवा की 15 महिलाओं एवं युवतियों के लिए आयोजित 30 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को सिलाई मशीन के संचालन, बेसिक सिलाई कौशल, कपड़ों का नाप लेने एवं कटिंग, वस्त्रों की सिलाई, रखरखाव और मरम्मत सहित विभिन्न तकनीकी जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, आर्थिक रूप से सशक्त करना और स्वरोजगार से जोड़ना है।

समापन समारोह में 47वीं वाहिनी एसएसबी के द्वितीय कमान अधिकारी सह कार्यवाहक कमांडेंट संजय रावत ने प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं एवं युवतियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं से प्रशिक्षण में प्राप्त हुनर का सदुपयोग कर स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने की अपील की। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मौके पर महादेवा सीमा चौकी के समवाय प्रभारी निरीक्षक चौथ मल कुमावत, प्रभा फाउंडेशन के संचालक अनुप कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षक सिमरन कुमारी, स्थानीय ग्रामीणों सहित 47वीं वाहिनी के बलकार्मिक उपस्थित रहे।

फोटो -महादेवा की 15 महिलाओं को मिला सिलाई प्रशिक्षण, एसएसबी ने प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular