मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के सुगौली थाना क्षेत्र से स्थानीय पुलिस ने एसटीएफ के सहयोग से लगभग 30 लाख के उर्स के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तीनों तस्करों में एक पश्चिमी चंपारण एवं दो पूर्वी चंपारण जिला के रहने वाले हैं।तस्करों के पास से पुलिस ने दो किलो चरस बरामद किया है।चरस की यह खेप उत्तरप्रदेश के एक कारोबारी को देनी थी।
सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार ने बताया कि पटना नारकोटिक्स एसटीएफ के सूचना पर संयुक्त कार्रवाई में सफलता मिली है।सूचना मिली थी कि रक्सौल से सुगौली ओवरब्रिज के रास्ते मादक पदार्थ की एक खेप सुगौली स्टेशन जाने वाली है।प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बंगड़ा ओवरब्रिज के पास वाहन जांच शुरु किया गया।जिस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली गई।तो उसके पास से एक किलो 970 ग्राम चरस बरामद हुआ।जिसकी पहचान हरपुर थाना के रहने वाले गुड्डू साह के रुप में हुई।गुड्डू के निशानदेही पर घोड़ासहन थाना क्षेत्र के रहने वाले घोड़ा राय और पश्चिमी चंपारण के सिकटा थाना क्षेत्र के रहने वाले रामबालक बैठा को गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि चरस की यह खेप यूपी के एक कारोबारी को सौंपनी थी।पुलिस यूपी के उस कारोबारी के गिरफ्तारी में जुटी है।जिसे चरस की यह खेप पहुंचानी थी।



