HomeBIHARमोतिहारीअर्नब का असर, सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्दी जुकाम से पीड़ित लोगों का...

अर्नब का असर, सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्दी जुकाम से पीड़ित लोगों का चिकित्सा शिविर में हुआ उपचार

*चक्रवात अर्नब के कारण बदला मौसम, बुखार और जुकाम के मरीजों में भारी इजाफा

रक्सौल।अनिल कुमार। बंगाल की खाड़ी से उठे भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से भारत नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों में मौसम प्रभावित हुआ है। लोग सर्दी जुकाम, बुखार, खांसी के शिकार हो रहे है। इसे बचाव और लोगों को नि:शुल्क स्वास्थ सुविधा मुहैया कराने के लिए भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा में तैनात सशस्त्र सीमा बल,नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत महदेवा गांव में चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। 47वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल रक्सौल के डॉ निशि कान्त,कमांडेंट (मेडिकल) ने मरीजों का उपचार किया। जिनके बीच नि:शुल्क दवाओं का वितरण हुआ। बताया कि चक्रवात के प्रभाव से उत्तर और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अचानक मौसम बदल गया है। तेज ठंडी हवाओं और बेमौसम बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट और तेज धूप के बीच मौसम का संतुलन बिगड़ गया है।

मौसम में आये इस अचानक बदलाव और नमी के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप तेजी से बढ़ गया है। सीमावर्ती क्षेत्र में वायरल बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम से पीड़ित मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ देखा जा रहा है। तापमान में अचानक आई गिरावट और वातावरण में बढ़ी आर्द्रता के चलते संक्रमण फैलाने वाले वायरस सक्रिय हो गए हैं। जो व्यस्क, बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ को प्रभावित कर रहे हैं।

डॉ० निशि कान्त ने बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी। वहीं ब्लड प्रेशर, शुगर आदि बीमारी से पीड़ित बुजुर्गो का इलाज हुआ। घुटना के दर्द, कमर दर्द से पीड़ित लोगों को उचित उपचार कराने कि सलाह दी गई। कहा कि इस समय ठंडी चीजों के सेवन से बचें, उबला हुआ या साफ पानी पिएं और व्यक्तिगत स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें. इसके साथ ही जलजमाव वाले क्षेत्रों में मच्छरों से होने वाली बीमारियों का भी खतरा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। शिविर में करीब 250 मरीजों का उपचार हुआ और उनके बीच नि:शुल्क दवा का वितरण हुआ। मौके पर धनलाल साह, राजेश कुमार, पूर्व मुखिया मधु सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

फोटो -अर्नब का असर, सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्दी जुकाम से पीड़ित लोगों का चिकित्सा शिविर में हुआ उपचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular