HomeBIHARबेतियानरकटियागंज में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ली अभाविप की सदस्यता,

नरकटियागंज में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने ली अभाविप की सदस्यता,

नरकटियागंज इकाई को 30 अगस्त तक 7 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य

Bettiah/रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उत्तर बिहार का व्यापक सदस्यता अभियान 5 से 30 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इस दौरान पूरे प्रदेश भर में चार लाख नवीन छात्र-छात्राओं को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसी कड़ी में अभाविप नरकटियागंज इकाई ने नगर क्षेत्र में 7 हजार नए छात्र-छात्राओं को सदस्यता दिलाने का संकल्प लिया है।

​अभियान के तहत नगर के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक विद्यार्थी परिषद की सदस्यता ग्रहण की।

​कार्यक्रम के दौरान नगरमंत्री कुमार मंगलम और नगर सहमंत्री आदित्य मिश्रा ने संयुक्त रूप से कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। अभाविप न केवल विद्यार्थी हित के लिए, बल्कि समाज हित के कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि आज का युवा सांस्कृतिक और राष्ट्रवादी विचारों से ओत-प्रोत है और यही वजह है कि वह परिषद से तेजी से जुड़ रहा है। संगठन अपने कार्यकर्ताओं में ‘ज्ञान, शील और एकता’ की भावना भरकर उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करता है।

​वहीं मौके पर मौजूद आलोक शर्मा व अंकित वर्मा ने बताया कि नरकटियागंज नगर इकाई में इस बार 7 हजार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया गया है। छात्रों के साथ-साथ छात्राएं भी सदस्यता लेने को लेकर काफी उत्साहित हैं। ‘मिशन साहसी’ और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों के जरिए परिषद छात्राओं के सर्वांगीण विकास और उन्हें सशक्त बनाने के लिए निरंतर सकारात्मक प्रयास कर रही है। ​इस सदस्यता अभियान के दौरान मेराज आलम, नीरज कुमार, तृप्ति वर्मा, अंकित पांडे सहित अभाविप के कई प्रमुख कार्यकर्ता और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular