HomeBreakingउद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ शाम 4...

उद्योगपति रतन टाटा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ शाम 4 बजे मुंबई के वर्ली घाट पर

नई दिल्ली। गुरुवार की सुबह उद्योगपति रतन टाटा के पार्थिव शरीर को मुंबई के NCPA लॉन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार राजकय सम्मान के साथ आज शाम 4 बजे मुंबई के वर्ली घाट पर होगा।

महाराष्ट्र सरकार ने उनके निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

उनका पार्थिव शरीर राष्ट्रीय ध्वज में लिपटा हुआ है।मुंबई के NCPA लॉन में अंतिम दर्शन के लिए भीड़ जमा हो रही है। 

दूरदर्शन के अनुसार उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4 बजे वर्ली घाट पर राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। महाराष्ट्र सरकार ने उनके निधन पर एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है।

NCPA (नेशनल सेंटर फॉर द परफॉर्मिंग आर्ट्स) लॉन मुंबई में स्थित एक प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र है। यह स्थान प्रदर्शन कला, संगीत, नाटक, और अन्य सांस्कृतिक आयोजनों के लिए जाना जाता है। मुंबई के नरीमन पॉइंट इलाके में स्थित NCPA, एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक स्थल है, जहां बड़ी संख्या में आयोजन होते हैं। यही उद्योगपति रतन टाटा का पार्थिव शरीर दर्शन के लिए रखा गया है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular