HomeBIHARस्वतंत्रता दिवस पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

स्वतंत्रता दिवस पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम

माला सिन्हा

पीपराकोठी : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्र में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में देशभक्ति और राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत कार्यक्रमों की धूम रही. विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशप्रेम, सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया. कार्यक्रम में बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.

इसी क्रम में राजकीय मध्य विद्यालय तेनुआ एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय जीवधारा में स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया. समारोह से पूर्व विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली. हाथों में तिरंगा लेकर और देशभक्ति के नारे लगाते हुए बच्चों ने पूरे क्षेत्र में राष्ट्रीय एकता एवं भाईचारे का संदेश दिया। प्रभात फेरी में शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य एवं अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां दीं. बच्चों की प्रस्तुति में देश के प्रति प्रेम और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की झलक देखने को मिली. वहीं बालिका शिक्षा, दहेज प्रथा और सामाजिक कुरीतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बच्चों ने नुक्कड़ नाटक का मंचन कर लोगों को जागरूक किया. नाटक के माध्यम से बालिकाओं को शिक्षा दिलाने तथा दहेज जैसी सामाजिक बुराइयों को समाप्त करने का संदेश दिया गया. समूह नृत्य की प्रस्तुति ने समारोह में मौजूद दर्शकों को खूब झूमाया. बच्चों के उत्साह, आत्मविश्वास और शानदार अभिनय की उपस्थित लोगों ने जमकर सराहना की. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों और तालियों की गूंज से उत्साहपूर्ण बना रहा. अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कारो से नवाजा गया. अध्यक्षता अंकित राज ने किया जबकि मुख्य अतिथि रूपक ठाकुर थे. मौके पर प्रधानाध्यापक नागेंद्र राम एवं शैलेन्द्र कुमार के अलावा शिक्षक सुबोध कुमार, मनोरंजन कुमार दुबे, प्रदीप कुमार, संतोष कुमार, निभा कुमारी, कुमारी विनीता श्रीवास्तव, सरिता कुमारी, प्रियंका भारती, रूबी कुमारी एवं रेखा कुमारी सहित सैकड़ों गणमान्य लोग, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे. शिक्षकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्हें देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular