SHABD,Lucknow, December 15,
अयोध्या स्थित रामलला का मंदिर विश्व के सनातन धर्मियों के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बन चुका है। राम जन्मभूमि मंदिर परिसर में माता सीता के आशीर्वाद से चल रही सीता रसोई लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है।
यहां रामलला के दर्शन के बाद भक्त प्रसाद रूप में भरपेट भोजन कर अपनी भक्ति को तृप्त महसूस करते हैं। संयोजक राजेंद्र सिंह पंकज के अनुसार,
अयोध्या पूरे भारत की श्रद्धा और आस्था का केंद्र बन गई है। प्रतिदिन 35–40 हजार, सप्ताहांत में 50 हजार और पर्वों पर 60 हजार से अधिक भक्त यहां भोजन पाते हैं।
लगभग 25 वर्ष पहले माननीय अशोक सिंघल के सृजित ट्रस्ट द्वारा संचालित इस रसोई में भोजन नहीं, बल्कि प्रसाद की भावना परोसी जाती है। सुबह 9 बजे 108 बार ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ का जप, हनुमान चालीसा और गायत्री मंत्र के साथ रसोई शुरू होती है और रात 9–11 बजे तक सेवा चलती रहती है। लगभग 60 सेवादार पूरी व्यवस्था संभालते हैं।
प्रभारी धनंजय पाठक ने बताया –
“रसोई में आधुनिक मशीनें लगी हैं, जैसे 5000 रोटी प्रति घंटे बनाने वाली मशीनें, सब्जी कटर और आटा गूंथने की मशीनें। भोजन केवल स्टील के बर्तनों में तैयार होता है। यहीं से रामलला के लिए छप्पन भोग भी तैयार होता है।”
भविष्य में योजना है कि एक विशाल ढांचे में एक समय में एक लाख भक्तों को भोजन कराया जा सके। सीता रसोई आज सिर्फ भोजनालय नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आत्मा को तृप्त करने वाला स्थान बन चुकी है।
बाइट- राजेंद्र सिंह पंकज, संयोजक सीता रसोई बाइट- धनंजय पाठक, प्रभारी, सीता रसोई बाइट- सुरेश दास, रसोई कर्मी बाइट- कालिंदी मिश्रा, भोजन वितरक बाइट- अनीता वर्मा, भोजन वितरक बाइट- कृपा शंकर मिश्रा, श्रद्धालु बाइट- बसंत कुंद्रा, श्रद्धालु बाइट- मनोहर सिंह शाही, श्रद्धालु बाइट- बाबू यावलकर, श्रद्धालु
Story Line :
Ayodhya: Sita Rasoi in Ram Janmabhoomi is the center of faith and devotion for millions of devotees.
SHABD,Lucknow, December 15,
Ayodhya Sita Rasoi Ram Janmabhoomi center of faith devotion for millions of devotees.












