HomeUncategorizedIFWJ की बिहार इकाई ने वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर को किया...

IFWJ की बिहार इकाई ने वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर को किया सम्मानित

पटना से स्थानीय संपादक जितेन्द्र कुमार सिन्हा।

बिहार के प्रसिद्ध और पद्मश्री सम्मान से विभूषित वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर को इंडियन फेडेरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) की बिहार इकाई ने अपने स्थापना दिवस पर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह का आयोजन IFWJ की बिहार इकाई के अध्यक्ष प्रमोद दत्त और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहन कुमार के नेतृत्व में सुरेन्द्र किशोर के पटना स्थित ग्रामीण आवास पर किया गया।

इस अवसर पर प्रमोद दत्त और मोहन कुमार ने पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर और उनकी पत्नी रीता सिंह को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। साथ ही, IFWJ की बिहार इकाई के महासचिव सुधीर मधुकर, उपाध्यक्ष मुकेश महान, प्रदेश उपाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष महेश प्रसाद सिंह, और वरिष्ठ सदस्य अभिजीत पाण्डेय भी उपस्थित रहे।

पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर ने इस सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि वे स्वयं भी एक समय IFWJ के सदस्य रहे हैं। 

 प्रमोद दत्त ने कहा कि सुरेन्द्र किशोर ने उन्हें पत्रकारिता में कतरनों का संग्रहण और प्रोफेशनल ईमानदारी का महत्व सिखाया है। उन्होंने यह भी बताया कि IFWJ देश का सबसे पुराना पत्रकार संगठन है, जिसकी स्थापना 28 अक्टूबर 1950 को हुई थी।

The Bihar unit of IFWJ honored senior journalist Padma Shri Surendra Kishore

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular