spot_img
Tuesday, May 12, 2026
Homeबिहारशिवहरशिवहर के मसौढ़ा में दीवार गिरने से सात बच्चे घायल, दो की...

शिवहर के मसौढ़ा में दीवार गिरने से सात बच्चे घायल, दो की हालत गंभीर

-

SHABD, शिवहर, August 7,

शिवहर के मेसौढ़ा में बंदर देखने के दौरान जर्जर दीवार गिरने से 7 बच्चे घायल। दो की हालत गंभीर, सीतामढ़ी रेफर। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश।

07 अगस्त, मेसौढ़ा (शिवहर , बिहार) :

 जिले के मेसौढ़ा गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक जंगली बंदर को देखने के दौरान भीड़ के दबाव से एक पुरानी दीवार ढह गई, जिसकी चपेट में आकर सात बच्चे घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जंगल से एक बड़ा बंदर गांव में आ गया था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण और बच्चे एकत्र हो गए। इसी दौरान कुछ बच्चे एक जर्जर दीवार पर चढ़ गए। भीड़ और हलचल के दबाव से दीवार अचानक ढह गई, जिससे सभी बच्चे मलबे में दब गए।

घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने बच्चों को मलबे से बाहर निकाला और इलाज के लिए शिवहर सदर अस्पताल पहुंचाया। वहाँ पांच बच्चों का इलाज चल रहा है, जबकि दो बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें सीतामढ़ी के एक निजी नर्सिंग होम में रेफर कर दिया गया है।

घायलों में अदिति कुमारी, अनुराधा कुमारी, शिवानी कुमारी, ऋषभ कुमार सहित अन्य तीन बच्चे शामिल हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को पहले से ही गांव की खस्ताहाल दीवारों की जानकारी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। हादसे के बाद पूरे गांव में अफरा-तफरी और आक्रोश का माहौल है।

बाइट – परिजन 

Caption :

शिवहर के मेसौढ़ा में बंदर देखने के दौरान जर्जर दीवार गिरने से 7 बच्चे घायल। दो की हालत गंभीर, सीतामढ़ी रेफर। ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति आक्रोश।

Shivhar| Seven Children Injured After Wall Collapses, Two in Critical Condition

Related articles

Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07
Video thumbnail
5 May 2026
00:14
Video thumbnail
रक्सौल में सूखा नशा को कारोबार
01:38
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह ने जब्त किये 12 हजार नशीले इंजेक्शन, दो तस्कर गिरफ्तार
02:45
Video thumbnail
भारत- नेपाल सीमा पर आईपीएस हेमंत सिंह के नेतृत्व में 12 हजार नशीले इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
04:41
Video thumbnail
बेतिया। चौतरवा थानाध्यक्ष पर बेरहमी से मारपीट और वसूली का आरोप, एसपी ने दिये जांच के आदेश।
03:19

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts