spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Homeबिहारपटनाबिहार में आशा और ममता कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में...

बिहार में आशा और ममता कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में हुई बढ़ोतरी

-

SHABD,Patna, July 30, 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है। आशा कार्यकर्ताओं को अब एक हजार रुपए की जगह तीन हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की राशि दी जाएगी।

बिहार में आशा और ममता कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में हुई बढ़ोतरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आशा और ममता कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी की घोषणा की है। आशा कार्यकर्ताओं को अब एक हजार रुपए की जगह तीन हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की राशि दी जाएगी।

30 जुलाई, पटना: 

बिहार में अब आशा कार्यकर्ताओं को एक हजार रुपए की जगह तीन हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। साथ ही ममता कार्यकर्ताओं को प्रति प्रसव 300 रुपए की जगह 600 रुपए की राशि प्रदान की जाएगी।

इसकी घोषणा आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के माध्यम से की। उन्होंने कहा कि आशा और ममता कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी से उनका मनोबल और बढ़ेगा। इसका सबसे बड़ा लाभ ग्रामीण क्षेत्रों को मिलेगा, जहां स्वास्थ्य सेवाएं और मजबूत होंगी।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर आगे कहा, “नवंबर 2005 में सरकार बनने के बाद से हमलोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में आशा तथा ममता कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”

उन्होंने कहा, “आशा और ममता कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को ध्यान में रखते हुए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में आशा एवं ममता कार्यकर्ताओं के अहम योगदान को सम्मान देते हुए उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है।”

Bihar: Incentive Hike for ASHA and Mamta Workers


Bihar Chief Minister Nitish Kumar has announced a significant increase in the incentive amounts for ASHA (Accredited Social Health Activist) and Mamta workers in the state. This decision recognizes their crucial role in strengthening healthcare services, especially in rural areas.
Key Details of the Hike:

  • ASHA Workers: Their monthly incentive has been tripled, increasing from ₹1,000 to ₹3,000.
  • Mamta Workers: Their incentive per delivery has been doubled, rising from ₹300 to ₹600.
    Why the Increase?
    Chief Minister Nitish Kumar highlighted the vital contributions of ASHA and Mamta workers in enhancing healthcare services in rural Bihar. This hike aims to boost their morale and further strengthen the delivery of health services across the state. The announcement comes ahead of the upcoming assembly elections, and it is seen as a move to acknowledge the long-standing demands of these frontline health workers.

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Taekowondo Grading Test, 27 January 2026
00:53
Video thumbnail
समस्तीपुर डीएम को उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन के लिए राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, PBSHABD,
00:33
Video thumbnail
Raxsul | भारत- नेपाल सीमा पर गोल्ड स्मगलिंग का मोस्ट वांटेट मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 22/01/2026
00:15
Video thumbnail
Motihari के ढाका थाने में जनता दरबार, एसपी स्वर्ण प्रभात ने क्या कहा? 22 January 2026
02:05
Video thumbnail
बोधगया बौद्ध महोत्सव 2026 PBSHABD, 22 January
01:30
Video thumbnail
देखिये रक्सौल में कैसे होती है, शराब की तस्करी?21 January 2026
01:16
Video thumbnail
दरभंगा : हाइकोर्ट के आदेश पर चार दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई, PBSHABD, 20 January 2026
02:51
Video thumbnail
नालंदा | जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने आरसीपी सिंह की वापसी पर जताया विरोध, PBSHABD, 19 January 2026
00:57
Video thumbnail
मुजफ्फरपुर: महिला और तीन बच्चों की मौत, प्रेमी गिरफ्तार, पति से पूछताछ जारी, PBSHABD,19 January 2026
00:14
Video thumbnail
Varanasi | Mauni Amavasya American Citizens Join the Festive Celebrations, PBSHABD, 18 January 2026
00:22

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts