spot_img
Thursday, April 30, 2026
HomeBreakingनेपाल से लाल कार में लाया जा रहा 45 किलो गांजा ज़ब्त,...

नेपाल से लाल कार में लाया जा रहा 45 किलो गांजा ज़ब्त, एक गिरफ्तार

-

Motihari | Raxaul|Today’sNepalBoarderSmugglingNews report by अनिल कुमार।

रक्सौल पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में नेपाल से तस्करी कर लाया जा रहा 45 किलो से अधिक गांजा ज़ब्त किया गया। गाँजा चार बड़े बंडलों में पैक्ड था। इस दौरान पुलिस ने तस्करी के आरोपित कार में सवार को भी गिरफ्तार कर लिया।

रक्सौल थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि

उन्हें सूचना मिली थी कि नेपाल से भारी मात्रा में गांजा भारत लाया जा रहा है। इस आधार पर रक्सौल थाना और आबकारी पुलिस की टीम ने आइसीपी बाईपास रोड पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया।

जांच के दौरान नेपाल की ओर से आ रही लाल रंग की कार को रोका गया। कार की डिक्की की तलाशी लेने पर चार बड़े बंडलों में गांजा छिपा हुआ पाया गया। पुलिस ने मौके पर ही कार सवार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पलनवा थाना क्षेत्र के पखनहिया निवासी मोतीलाल साह के पुत्र प्रदीप कुमार गुप्ता के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा ने बताया कि जब्त गांजे का वजन 45 किलो से अधिक है। जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

इस छापेमारी में थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा, आबकारी इंस्पेक्टर अभिषेक आनंद, हरैया थानाप्रभारी अंजन कुमार, एसआई रवि कुमार, एएसआई विकास कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।

इस सफल अभियान से पुलिस ने एक बड़ी खेप पकड़कर नशा तस्करी पर करारा प्रहार किया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है।

45 Kg of Cannabis Seized from a Red Car Smuggled from Nepal; One Arrested

Motihari | Raxaul| In a joint operation by Raxaul Police and the Excise Department, over 45 kg of cannabis smuggled from Nepal was seized. The cannabis was packed in four large bundles. During the operation, the police also arrested the suspect traveling in the car.

Related articles

Video thumbnail
Bettiah| बगहा के रामनगर में पुट्टू मिश्र की गोली मारकर हत्या, 27 April 2026
00:14
Video thumbnail
Raxaul | अवैध मनीएक्सचेंज काउंटर पर IPS हेमंत सिंह की Raid, भारतीय व नेपाली रुपये जब्त, गिरफ्तार।
03:45
Video thumbnail
जहानाबाद पहुंचे लालू यादव, शादी समारोह में पहुंचकर नवदंपति को दिया आशीर्वाद, PBSHABD
00:33
Video thumbnail
Raxaul | देखिए कैसे होती है? कुर्की - जब्ति, 26 April 2026
01:43
Video thumbnail
25 April 2026
01:44
Video thumbnail
Bettiah Madhopur KVK, 'Multilayer farming' is changing the fortunes of small farmers.
00:31
Video thumbnail
माधोपुर कृषि विज्ञान केन्द्र में लीजिए ट्रेनिंग कम जमीन में ज्यादा मुनाफा :
00:23
Video thumbnail
रक्सौल | बॉर्डर पर मानव तस्करी की बड़ी साजिश नाकाम, नाबालिग लड़की को साहिल के चंगुल से कराया मुक्त
00:48
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर पर ASP Hemant Singh की रेड, 45 लाख नकद के साथ एक गिरफ्तार
00:13
Video thumbnail
रक्सौल | अवैध मनी एक्सचेंज काउंटर, पुलिस-एसएसबी की रेड, 45 लाख नकद साथ एक गिरफ्तार,ASP Hemant Singh-
02:31

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts